scriptनाइजीरिया में 317 स्कूली लड़कियों का अपहरण, फिरौती वसूलने के लिए अज्ञात बंदूकधारियों ने वारदात को दिया अंजाम | 317 school girls kidnapped in Nigeria, unknown gunmen commit crime to recover ransom | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

नाइजीरिया में 317 स्कूली लड़कियों का अपहरण, फिरौती वसूलने के लिए अज्ञात बंदूकधारियों ने वारदात को दिया अंजाम

HIGHLIGHTS

School Girls Kidnapped In Nigeria: अज्ञात बंदूकधारियों ने पश्चिमोत्तर नाइजीरिया के जंगेबे कस्बे से 317 स्कूली लड़कियों को अगवा कर लिया।
लड़कियों को बचाने के लिए सेना के साथ जाम्फ्रा प्रांत की पुलिस संयुक्त अभियान चला रही है।

नई दिल्लीFeb 26, 2021 / 10:21 pm

Anil Kumar

schoolboy.jpg

school girls kidnapped in nigeria

अबुजा। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में लड़कियों के अपहरण की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। अब एक बार फिर से कुछ ज्ञात बंदूकधारियों ने ऐसी ही घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने शुक्रवार को पश्चिमोत्तर नाइजीरिया के जंगेबे कस्बे में वारदात को अंजाम दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जंगेबे कस्बे से 317 स्कूली लड़कियों को अगवा कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार से फिरौती वसूलने के लिए हफ्तेभर में इस तरह की दूसरी वारदात है। पुलिस मुताबिक, ‘बंदूकधारियों ने जंगेबे स्थित गवर्नमेंट ग‌र्ल्स साइंस सेकेंडरी स्कूल से 317 लड़कियों को अगवा कर लिया है।

Nigeria: बोको हरम ने क्रूरता की सभी हदें की पार, 43 किसानों की गला रेत कर हत्या

इन सभी लड़कियों को बचाने के लिए सेना के साथ जाम्फ्रा प्रांत की पुलिस संयुक्त अभियान चला रही है। अधिकारियों ने बताया है कि देश में लगातार स्कूली बच्चों को अगवा करने के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार से फिरौती वसूलने के लिए ऐसा किया जा रहा है। हालांकि, सरकार की ओर से इस तरह के मामलों में फिरौती देने से इनकार किया गया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि इस तरह की वारदात के लिए कभी भी फिरौती नहीं दी गई है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zkrpn

पिछले सप्ताह 27 लड़कियों को किया गया था अगवा

इस घटना को लेकर जाम्फ्रा के सूचना आयुक्त सुलेमान तनाउ अंका ने जानकारी देते हुए बताया है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने देर रात स्कूल पर धावा बोलते हुए फायरिंग की और लड़कियों को वाहनों में भरकर ले गए। फिलहाल, अपहरण के इस घटना की जिम्मेदारी किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

बता दें कि इससे पहले पिछले हफ्ते ही बंदूकधारियों ने 27 छात्रों समेत 42 लोगों को अगवा किया गया था। अभी तक इनमें से किसी को भी नहीं छोड़ा गया है। बता दें कि इससे पहले पिछले साल दिसंबर में कात्सिना प्रांत में 344 स्कूली लड़कों का अपरहण किया गया था। हालांकि, 6 दिनों बाद सभी को छोड़ दिया गया। इसके अलावा पिछले साल ही 100 से अधिक किसानोंव मजदूरों के गला रेतकर हत्या करने का भी मामला सामने आया था। मालूम हो कि नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोकोहराम सक्रिय है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zkrrl

Home / world / Miscellenous World / नाइजीरिया में 317 स्कूली लड़कियों का अपहरण, फिरौती वसूलने के लिए अज्ञात बंदूकधारियों ने वारदात को दिया अंजाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो