script52 साल के शख्स ने सबसे ज्यादा पुशअप मारकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 26 साल के लड़के भी मार दी एक साथ 34 बैकफ्लिप  | 52-Year-Old Sets World Record For Most Push Ups In An Hour & South African Gymnast Sets Guinness World Record for the Most Consecutive One-Handed Back flips | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

52 साल के शख्स ने सबसे ज्यादा पुशअप मारकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 26 साल के लड़के भी मार दी एक साथ 34 बैकफ्लिप 

ऑस्ट्रेलिया के एक 52 साल के शख्स ने एक घंटे में 2682 पुशअप मार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड। दक्षिण अफ्रीका के जिमनेस्टिक जामा मोफोकेंग ने लगातार एक हाथ से 34 बैकफ्लिप मारकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड।

Jul 16, 2017 / 12:04 pm

ashutosh tiwari

pushup

push up

कैनबरा/ टेमबिसा। ऑस्ट्रेलिया के एक 52 साल के शख्स ने एक घंटे में 2682 पुशअप मार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उनकी यह वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रही है। 1 घंटे की इस वीडियो में कार्लटन विलियम्स 60 मिनट में 2682 पुशअप मारते हुए नजर आ रहे हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक कार्लटन विलियम्स इससे पहले भी फिटनेस में अपना रिकॉर्ड दर्ज करा चुके हैं। साल 2015 में कार्लटन विलियम्स ने एक घंटे में 2200 पुशअप मारकर रिकॉर्ड बनाया था। जिसे उन्होंने इस साल खुद ही तोड़ दिया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर विलियम्स ने कहा कि मैंने यह फिर से कर दिखाया। मुझे लगता है कि मैं पुशअप मारने में सबसे ज्यादा अच्छा हूं। 

बिना रूके मारे पुशअप
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए विलियम्स ने सभी नियमों का पालन किया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के नियमों के मुताबिक, मिस्टर विलियम्स को अपने हाथ हमेशा जमीन पर रखने थे। साथ ही कोहनी को 90 डिग्री के कोण पर रखना था। इसके अलावा पुशअप मारते वक्त अगर रूकना भी है, तो घड़ी को बंद नहीं किया जाएगा।

लोग कर रहे हैं तारीफ
विलियम्स के इस कारनामे पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यूट्यूब की वीडियो के नीचे कमेंट बॉक्स में विलियम्स के मानसिक और शारीरिक शक्ति की काफी तारीफ की जा रही है। कमेंट बॉक्स में कुछ लोगों ने लिखा है कि हमें तो उनके पुशअप देख कर ही पसीना आ गया। 

एक साथ से लगातार 34 बैकफ्लिप मारकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 
दक्षिण अफ्रीका के जिमनेस्टिक जामा मोफोकेंग ने लगातार एक हाथ से 34 बैकफ्लिप मारकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। जामा का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 26 साल के जामा मोफोकेंग दक्षिण अफ्रीका के टेमबिसा शहर में रहते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जामा ने लगातार एक हाथ से 34 बैकफ्लिप मारी। जामा ने एक बैकफ्लिप मारने में 3 सेकेंड से ज्यादा समय नहीं लिया। उन्होंने 34 बैकफ्लिप केवल 99 सेकेंड से पूरी कर दी।

Home / world / Miscellenous World / 52 साल के शख्स ने सबसे ज्यादा पुशअप मारकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 26 साल के लड़के भी मार दी एक साथ 34 बैकफ्लिप 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो