विश्‍व की अन्‍य खबरें

अमरीका: धनशोधन के जुर्म में भारतीय ट्रक चालक को सजा, 15 माह की जेल

भारतीय ट्रक चालक ने एक धोखाधड़ी योजना के तौर पर अपने एक साथी से धन लेने और उसे कहीं और पहुंचाने का दोष स्वीकार किया।

Aug 02, 2021 / 12:48 am

Mohit Saxena

Only one bed found in Singrauli’s fake IAS house

वाशिंगटन। अमरीका में एक भारतीय ट्रक चालक लवप्रीत सिंह को धन शोधन और अवैध तरीके से हथियार रखने के जुर्म में 15 माह जेल की सजा सुनाई गई है। उस पर 4,710 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट पर रॉकेट से हमला, सभी उड़ानों को किया रद्द

न्याय मंत्रालय के अनुसार, भारत के लवप्रीत ने मार्च में धन शोधन का एक आरोप स्वीकार कर लिया है। उसने एक धोखाधड़ी योजना के तौर पर अपने एक साथी से धन लेने और उसे कहीं और पहुंचाने का दोष स्वीकार किया।

ये भी पढ़ें: नॉर्थ कैरोलिना के एक शख्स ने बीते सात सालों में दो बार जीता जैकपॉट, घर बैठे-बैठे रातोंरात बन गए करोड़पति

इसके साथ ही गैरकानूनी ढंग से हथियार (फायर आर्म) रखने का भी आरोप स्वीकार किया। अदालत में केस और गवाही के अनुसार, सिंह ने 2015 से लेकर 2018 तक अमरीका तथा भारत में नौ अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की। साथ ही उस पर धन शोधन का आरोप भी लगाया गया।

Home / world / Miscellenous World / अमरीका: धनशोधन के जुर्म में भारतीय ट्रक चालक को सजा, 15 माह की जेल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.