शनिवार देर रात को इस हमले में किसी की भी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है। मगर हमले के बाद से सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि हमले के पीछे तालिबान का हाथ बताया जा रहा है। ये हमला ऐसे समय हुआ है, जब तालिबान के लड़ाकों ने हेरात, लश्कर गाह और कंधार का चारों तरफ से घेराव कर लिया।