scriptऑरलैंडो नाइट क्लब: नए साल की पार्टी के दौरान गोलीबारी, दो लोगों की मौत | At Orlando Night Club 2 Killed in Shooting During New Year Party | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

ऑरलैंडो नाइट क्लब: नए साल की पार्टी के दौरान गोलीबारी, दो लोगों की मौत

250 लोगों से खचाखच भरे हाल में अचानक हुई गोलीबार के कारण कई लोग घायल भी हो गए

नई दिल्लीJan 02, 2020 / 12:38 pm

Mohit Saxena

firing.jpg

,,

ऑरलैंडो। नए साल (new year) के दिन फ्लॉरिडा के एक क्लब में हो रहे जश्न के दौरान गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान नाइट क्लब (night club) में भगदड़ मच गई। करीब 250 लोगों से खचाखच भरे हाल में अचानक हुई गोलीबार (firing) के कारण कई लोग घायल भी हो गए।
इंडोनेशिया: जकार्ता में नया साल गम में डूबा, भीषण बाढ़ के कारण 16 लोगों की मौत

ऑरेंज काउंटी शेरिफ (County sherif) कार्यालय के अधिकारी ओरलैंडो के उत्तर में स्थित एक क्लब में तड़के चार बजे हुई गोलीबारी के बाद घटनास्थल से फरार एक संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। ऐसा माना जा रहा है कि जब गोलीबारी हो रही थी, तब सुरक्षाकर्मी बाहर थे।
शेरिफ कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार आयोजन के दौरान कई बंदूकधारी गार्ड मौजूद थे। कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि गोली लगने की सूचना के बाद एक घायल शख्स को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मगर दोनों को बचाया नहीं जा सका।
क्लब में बंदूकधारी के घुसने और सुरक्षा के सवालों पर अधिकारी ने कहा कि यहां पर सुरक्षा में तैनात गार्ड डयूटी पर थे। मगर वे बाहर पहरा दे रहे थे। इस जगह पर अधिकतर सुरक्षा गार्ड पार्किंग की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। आम तौर पर गार्ड क्लब के अंदर प्रवेश नहीं करते हैं।

Home / world / Miscellenous World / ऑरलैंडो नाइट क्लब: नए साल की पार्टी के दौरान गोलीबारी, दो लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो