scriptBig Ticket Abu Dhabi: एक प्रवासी भारतीय बना करोड़पति, लॉटरी में जीता 20 करोड़ का इनाम | Big Ticket Abu Dhabi: Gurpreet Singh Became A Millionaire, Won a Prize of 20 Crores in Lottery | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

Big Ticket Abu Dhabi: एक प्रवासी भारतीय बना करोड़पति, लॉटरी में जीता 20 करोड़ का इनाम

HIGHLIGHTS

35 वर्षीय गुरप्रीत सिंह नाम के शख्स ने 12 अगस्त को 067757 नंबर का टिकट खरीदा था।
गुरुवार को अधु धाबी में लॉटरी ( Big Ticket Abu Dhabi ) खुली तो गुरप्रीत सिंह का यह नंबर भाग्यशाली साबित हुआ।
गुरप्रीत सिंह ने 10 मिलियन दिरहम (20 करोड़ रुपये) जीता है। गुरप्रीत भारत के पंजाब का रहने वाला है।

नई दिल्लीSep 03, 2020 / 10:34 pm

Anil Kumar

lotatry.jpeg

Big Ticket Abu Dhabi: Gurpreet Singh Became A Millionaire, Won a Prize of 20 Crores in Lottery

शारजाह। संयुक्त अरब अमीरात ( United Arab Emirates ) के शारजाह में रहने वाला भारतीय मूल का एक शख्स गुरुवार को कुछ ही पल में करोड़पति बन गया। दरअसलस, शख्स ने करोड़ों रुपये की लॉटरी जीती है। बिग टिकट अबु धाबी में शख्स का भाग्य खुल गया। बताया जा रहा है कि इस जौकपॉट को साझा नहीं किया जाएगा, क्योंकि विजेता ने खुद ही टिकट खरीदा था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 35 वर्षीय गुरप्रीत सिंह नाम के शख्स ने 12 अगस्त को 067757 नंबर का टिकट खरीदा था। अब जब गुरुवार को अधु धाबी में लॉटरी खुली तो गुरप्रीत सिंह का यह नंबर भाग्यशाली साबित हुआ। गुरप्रीत सिंह ने 10 मिलियन दिरहम (20 करोड़ रुपये) जीता है। गुरप्रीत भारत के पंजाब का रहने वाला है। वह पिछले 32 सालों से संयुक्त अरब अमीरात में रहता है।

Online Lottery 2020: Manipur lottery results 2020 Today: मणिपुर सिंगम टैगेट मॉर्निंग लॉटरी परिणाम 2020

लॉटरी जीतने के बाद गुरप्रीत ने कहा कि जब वह तीन साल के थे तब अपने माता-पिता के साथ UAE आ गए थे। उन्होंने बताया- मेरे पिता यहां काम कर रहे थे। वह अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं और पंजाब लौट आए हैं। मैं दुबई में काम करता हूं और अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ शारजाह में रहता हूं। हम एक बेडरूम वाले फ्लैट में रहते हैं। मैं हमेशा अपने परिवार को बेहतर जीवनशैली देना चाहता था। मैं जिंदगी में यहां बसना चाहता था। मैंने हमेशा सोचा था कि अगर मेरे पास पैसा होगा तो मैं यहां एक घर खरीदूंगा। मैं अपने बूढ़े माता-पिता को यहां वापस लाऊंगा। वे पंजाब में अकेले रह रहे हैं। हर दिन काम से घर लौटते समय मैं हमेशा सोचता था कि कब लेडी लक मुझ पर फिदा होगी। अब मैं उस सपने को बर्दाश्त कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि वे अपने पिता के लिए सेवानिवृत्ति वीजा कार्यक्रम का लाभ उठाने की संभावनाओं का पता लगाएंगे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7vvrwb

मैंने सोचा कि यह एक Prank call था: गुरप्रीत

गुरप्रीत ने बताया कि वह दो साल से अधिक समय से बिग टिकट की दौड़ में भाग ले रहे है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव ड्रॉ का शायद ही कोई अनुसरण करता हो। कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन लागू है। ऐसे में जब आयोजकों ने उन्हें फोन किया और लॉटरी जीतने के बारे में बताया तो उन्हें लगा कि यह एक शरारतपूर्ण कॉल है।

Online Lottery 2020: जन्मदिन के नंबर की खरीदी लॉटरी की टिकट, अब बनी 15 करोड़ की मालिक

गुरप्रीत ने बताया ‘मैं काम में व्यस्त था। मैं आश्चर्यचकित था। आप सोच सकते हैं कि कोई दोपहर में फोन करता है और कहता है: आपने 20 करोड़ रुपये जीते हैं।’ उन्होंने कहा कि मैं ड्रॉ का लगातार फॉलो नहीं करता था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में विजेता का नाम जरूर पढ़ता था। लेकिन आज सुबह मैंने सोचा था कि आज 3 सितंबर है और यह ड्रॉ की तारीख है। उन्होंने इतना बड़ा इनाम जीतने के बाद सभी से आग्रह किया कि वे लकी ड्रा में अपनी किस्मत आजमाते रहें।

Home / world / Miscellenous World / Big Ticket Abu Dhabi: एक प्रवासी भारतीय बना करोड़पति, लॉटरी में जीता 20 करोड़ का इनाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो