scriptUK Election: पीएम बोरिस की पार्टी कंजरवेटिव को मिली जीत, लेबर पार्टी की करारी हार | Britain Election Results Live Updates | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

UK Election: पीएम बोरिस की पार्टी कंजरवेटिव को मिली जीत, लेबर पार्टी की करारी हार

पीएम बोरिस जॉनसन की कंजरवेटिव पार्टी बहुमत के आंकड़े 326 को पार कर गई है

Dec 14, 2019 / 08:50 am

Mohit Saxena

boris_jhonson.jpg
लंदन। ब्रिटेन में शुक्रवार को आम चुनाव के नतीजे आने शुरु हो गए है। शुरुआती नतीजों में ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की कंजरवेटिव पार्टी बहुमत के आंकड़े (326) को पार कर गई है। हालांकि विपक्षी लेबर पार्टी भी 200 सीटें जीतने के करीब है। बोरिस जॉनसन ने शुरुआती नतीजों के बाद ट्वीट कर जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यूके दुनिया का सबसे महान लोकतंत्र है। जिन्होंने भी हमारे लिए वोट किया है,जो हमारे उम्मीदवार बने, उन सबका शुक्रिया।
पीएम मोदी ने कंजरवेटिव पार्टी को जीत की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर पीएम बोरिस जॉनसन को प्रचंड बहुमत के लिए बधाई दी। मोदी ने शुभकामनाएं दीं और भारत-ब्रिटेन संबंधों के लिए साथ मिलकर काम करने के का आह्वान किया।
दूसरी ओर एग्जिट पोल पहले ही कंजरवेटिव पार्टी के बोरिस जॉनसन को बहुमत मिलते हुए दिखा चुका है। एग्जिट पोल के नतीजो के मुताबिक, कंजरवेटिव पार्टी को 368 और लेबर पार्टी को 191 सीटें मिल सकती है। चुनाव में पार्टी की हार की भविष्यवाणी होने के बाद जेरेमी कॉर्बिन ने लेबर पार्टी के नेता के रूप में अपने इस्तीफे की घोषणा की है।
मतदाताओं ने आम चुनाव के लिए मतदान किया

ब्रिटेन में गुरुवार को आम चुनाव के लिए मतदाताओं ने आम चुनाव के लिए मतदान किया। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) से बाहर निकलने के बाद देश का भविष्य अब इस चुनाव के परिणामों पर तय किया जाएगा। इस विषय पर होने वाली कार्रवाई का निर्धारण भी इसी चुनाव के माध्यम से होना है। हालांकि एग्जिट पोल के नतीजे पूरी तरह बोरिस जॉनसन की कंजरवेटिव पार्टी की तरफ झुकते नजर आ रहे है।
एग्जिट पोल में कंजरवेटिव पार्टी को 368 सीटें

एग्जिट पोल के अनुसार, 650 सीटों वाली संसद में कंजरवेटिव पार्टी को 368, लेबर पार्टी को 191, स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) को 55, लिबरल डेमोक्रेट्स को 13 सीट मिल रही है। कंजरवेटिव पार्टी की प्रीति पटेल के अनुसार जीतने के बाद ब्रेग्जिट खत्म करेंगे।
एग्जिट पोल के नतीजों के जवाब में जॉनसन के पिछले मंत्रिमंडल की सदस्य रही भारतीय मूल की प्रीति पटेल ने कहा कि सर्दियों के इस मौसम में यह एक कठिन चुनाव रहा है, क्योंकि हम चाहते थे कि कंजरवेटिव पार्टी को बहुमत मिले, जिसके लिए हमें इस मौसम में चुनावी रैलियों में बहुत मेहनत करनी पड़ी। प्रति पटेल के अनुसार देश के लिए हम अपनी प्राथमिकताओं के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम बस आगे बढ़ना चाहते हैं। जीतने के बाद सरकार सबसे पहले ब्रेग्जिट डील खत्म करने का काम करेगी। यह क्रिसमस से पहले भी हो सकता है।

Home / world / Miscellenous World / UK Election: पीएम बोरिस की पार्टी कंजरवेटिव को मिली जीत, लेबर पार्टी की करारी हार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो