Success Mantra: सीबीएसई ने आज यानी कि 13 मई 2024 को 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। हालांकि, इस वर्ष सीबीएसई ने टॉपर लिस्ट जारी नहीं की है। लेकिन स्कूल अपने स्तर पर छात्रों की सूचि जारी कर सकता है। जयपुर के कई प्राइवेट स्कूलों ने इस बार बेहतरीन रिजल्ट दिया है। जयपुर की रहने वाली परी जांगी ने सीबीएसई 10वीं कक्षा (CBSE 10th Result 2024) में 98 प्रतिशत हासिल करके न सिर्फ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है बल्कि अपने स्कूल की भी शान बढ़ाई है।