6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi Nomination 2024: गंगा स्नान और बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद पीएम मोदी वाराणसी में करेंगे नामांकन, 12 राज्यों के सीएम रहेंगे मौजूद, जानें पूरा शेड्यूल

PM Modi Nomination 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान 12 राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने आज काशी में मेगा रोड- शो किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 13 May 2024, 8:48 PM IST

PM Modi Nomination 2024

PM Modi Nomination 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। पीएम मोदी मंगलवार यानी 14 मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके लिए बीजेपी की ओर से वाराणसी में भव्य तैयारियां की गई है। नामांकन से पहले पीएम मोदी ने आज यानी सोमवार को वाराणसी में भव्य रोड- शो किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भी रथ पर सवार रहे।

पीएम मोदी का रोड- शो भगवामय रहा। चारों तरफ लोग भगवा रंग पहने हुए दिखाई दिए। काशी वासियों में रोड शो को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। पीएम मोदी के स्वागत के लिए बनाए गए मंच पर चढ़कर लोग हर- हर मोदी के नारे लगा रहे थे। रोड- शो मार्ग पर लोग प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक देखने के लिए व्याकुल दिखे। घर की छतों और बरामदों से महिलाएं, बच्चे और कहीं-कहीं बुजुर्ग भी पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए टकटकी लगाए रहे। युवा जहां है, वहीं से पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेता हुआ दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें:चौथे चरण का मतदान खत्म, यूपी की सभी 13 सीटों पर 56% से अधिक वोटिंग

पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होंगे 12 राज्यों के सीएम

पीएम मोदी के नामांकन कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए 12 राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेने वाले हैं। समारोह में न सिर्फ सीएम बल्कि 18 कैबिनेट मंत्री और 36 से ज्यादा वीआईपी भी शामिल होंगे।

पीएम मोदी के नामांकन के दिन शेड्यूल

  1. पीएम मोदी के 14 मई के कार्यक्रम और पूरे दिन के शेड्यूल की बात करें तो सबसे पहले वह सुबह अस्सी घाट पर स्नान करके ध्यान करेंगे।
  2. इसके बाद 10:15 बजे बाबा काल भैरव मंदिर में पूजा करके आशीर्वाद लेंगे।
  3. पूजा करने के बाद 10:45 पर पीएम एनडीए के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
  4. 11:40 पर प्रधानमंत्री अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
  5. 12:15 बजे पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी वाराणसी से झारखंड के कोडरमा में चुनावी रैली को संबोधित करने लिए रवाना हो जाएंगे।

1 जून को वाराणसी में पड़ेंगे वोट

लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव सात चरणों में होने वाले हैं। वाराणसी में वोटिंग सातवें चरण में 1 जून को होगी। यहां बीजेपी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रण में हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस से अजय राय चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:पीएम मोदी के रोड शो में शंख-शहनाई की गूंज, हर-हर महादेव के उद्घोष से उत्साहित दिखे सीएम योगी-भूपेंद्र चौधरी