scriptशाही परिवार में क्राउन प्रिंस को राजा बनने से रोकने की हो रही है साजिश | Crown Prince is being prevented from becoming king in the royal family | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

शाही परिवार में क्राउन प्रिंस को राजा बनने से रोकने की हो रही है साजिश

दर्जनों प्रिंस और परिवार के कुछ ताकतवर सदस्य उत्तराधिकार में बदलाव देखना चाहते हैं

Nov 21, 2018 / 04:37 pm

Mohit Saxena

salman

शाही परिवार में क्राउन प्रिंस को राजा बनने से रोकने की हो रही है साजिश

लंदन। सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का आरोप अब सीधे तौर पर सऊदी के शाही परिवार पर है। परिवार के ही कुछ सदस्य क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को राजा बनने से राकने के लिए साजिश रच रहे हैं। गौरतलब है कि दर्जनों प्रिंस और परिवार के कुछ ताकतवर सदस्य उत्तराधिकार में बदलाव देखना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसा तब तक संभव नहीं है,जब तक किंग सलमान जिंदा हैं।
सऊदी नेतृत्व की आलोचना

किंग सलमान की मौत के बाद उनके छोटे भाई 76 वर्ष के प्रिंस अहमद बिन अब्दुलजीज को राजा बनाया जा सकता है। करीब ढाई महीने विदेश में रहने के बाद प्रिंस अहमद अक्टूबर में रियाद आ गए हैं। अपने विदेश दौरे में प्रिंस अहमद ने घर के बाहर प्रदर्शनकारियों के सामने सऊदी नेतृत्व की आलोचना की। प्रिंस अहमद परिवार के उन ताकतवर लोगों में हैं,जिन्होंने 2017 में मोहम्मद बिन सलमान को क्राउन प्रिंस बनाने का विरोध किया था।
अहमद राजा बनते हैं तो वह उन्हें समर्थन देंगे

‘हाऊस ऑफ सऊद’ कई प्रिंस से मिलकर बनता है। यहां राजा के बड़े बेटे को राजा बनाने की प्रथा नहीं है। राज परिवार का नियम है कि राजा और उनके विभागों के प्रमुख उस व्यक्ति को चुनते हैं,जो राजा के बाद राजा बनता है। अमरीका के सीनियर अधिकारियों ने सऊदी के सलाहकारों से कहा है कि यदि प्रिंस अहमद राजा बनते हैं तो वह उन्हें समर्थन देंगे। प्रिंस अहमद 40 साल से डिप्टी इंटीरियर मिनिस्टर रहे हैं। क्राउन प्रिंस के रेस में भी उनका नाम आगे था।

Home / world / Miscellenous World / शाही परिवार में क्राउन प्रिंस को राजा बनने से रोकने की हो रही है साजिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो