वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस की आंतरिक चर्चाओं की जानकारी लीक करने वालों को कायर और देशद्रोही बताया। अपने ट्विटर पर अमरीकी राष्ट्रपति ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि वाइट हाउस से लीक हो रही खबरों से फेक न्यूज को बढ़ावा मिल रहा है और इससे सरकार की छवि खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरों को रोकना बहुत जरूरी है।