डाेनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इस पर बोलते हुए कहा, "अगर हम अमरीका के लोगों के लिए अच्छा चाहते हैं तो हमें दूसरे देशों में भी दवाइयों की कीमतें सही करनी होगी। दूसरे देश बेहद कम कीमत पर अमरीका से दवाइयां लेते हैं आैर इसका बोझ यहां के लोगों पर पड़ता है।" ट्रंप ने आगे कहा, "कुछ मामलों में जो दवाइयां अन्य देशों में कुछ डाॅलर्स में ही मिल जाती है, अमरीका में उन्हीं दवाइयों के लिए सैकड़ो डाॅलर चुकाने पड़ते हैं।"