scriptफ्रांस: पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक का 86 वर्ष की आयु में निधन | France: Former President Jacques Chirac dies at age 86 | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

फ्रांस: पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक का 86 वर्ष की आयु में निधन

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक 1995 से 2007 तक राष्ट्रपति रहे थे
शिराक फ्रांस का प्रधानमंत्री भी रहे और 18 साल तक पेरिस के मेयर भी रहे

नई दिल्लीSep 27, 2019 / 03:53 pm

Anil Kumar

jacques_chirac_france.jpg

पेरिस। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति और मध्यमार्गी- दक्षिणपंथी राजनेता जैक शिराक का निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। गुरुवार को शिराक के परिवार वालों ने इसकी जानकारी दी है।

मीडिया से बात करते हुए शिराक के दामाद फ्रेडरिक सलात-बारौक्स ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति शिराक ने आज (गुरुवार) सुबह अपने परिवार के बीच अंतिम सांस ली।

आपको बता दें कि शिराक 1995 से 2007 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे थे। वे दो बार फ्रांस के राष्ट्रपति बने। इसके अलावा वे फ्रांस के प्रधानमंत्री भी रहे। इतना ही नहीं वे 18 साल तक पेरिस के मेयर भी रहे।

फ्रांस में भारतीय वायुसेना को सौंपा गया रफाल, अक्टूबर में रक्षामंत्री देश में करेंगे आधिकारिक स्वागत

साथ ही राजनीतिक जीवन में शिराक वैश्विक राजनयिक भी रहे हैं। शिराक ने अन्य देशों से रिश्ते बेहतर करने के लिए राजनयिक के तौर पर काम किया और पश्चिम एशिया और अफ्रीकी देशों के साथ बेहतर रिश्ते बनाए।

अपने कार्यकाल के दौरान शिराक ने फ्रांस में कई ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने जो सबसे बड़ा परिवर्तन किया उसमें राष्ट्रपति का कार्यकाल को कम करना माना जाता है। शिराक ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राष्ट्रपति का कार्यकाल सात साल से घटाकर पांच साल कर दिया था।

jacques_chirac.jpg

कई तरह के भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे शिराक

आपको बता दें कि शिराक अपने पहले कार्यकाल में कई तरह के भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें दूसरी बार राष्ट्रपति के लिए चुना गया। शिराक को ‘कमेलियन बोनापार्ट’ से भी जाना जाता है। इसका अर्थ होता है ‘गिरगिट’।

पेरिस के मेयर रहने के दौरान शिराक पर निधि का दुरुपयोग और रिश्वत लेने के आरोप लगे। साल 2007 में राष्ट्रपति पद से हटने के बाद उनपर आधिकारिक तौर पर आरोपी बनाया गया था।

फ्रांस में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, पांच साल में तेज रफ्तार से बढ़ा भारत

2011 में शिराक को जनता के पैसे के दुरुपयोग, विश्वासघात, हितों के टकराव का दोषी पाया गया और अदालत ने दो साल के जेल की सजा सुनाई थी।

मालूम हो कि शिराक फ्रांस के ऐसे आखिरी नेताओं में से एक रहे हैं, जिनके जहन में द्वितीय विश्व युद्ध की यादें थीं।उन्होंने 2003 में इराक पर अमरीका की अगुवाई वाले हमले का विरोध किया था। 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के बाद अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश से मिलने वाले पहले राष्ट्र प्रमुख थे।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Miscellenous World / फ्रांस: पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक का 86 वर्ष की आयु में निधन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो