scriptऑस्ट्रेलिया: मौसम ने अचानक ली करवट, तेज आंधी के साथ भारी बर्फबारी | In Australia weather has suddenly changed, snowfall in many areas | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

ऑस्ट्रेलिया: मौसम ने अचानक ली करवट, तेज आंधी के साथ भारी बर्फबारी

ओले और भारी बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त किया
2015 के बाद से यह अब तक की सबसे अधिक बर्फबारी है
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया, लोगों से घरो में रहने की गुजारिश की

Jun 05, 2019 / 08:23 am

Mohit Saxena

weather

ऑस्ट्रेलिया: मौसम ने अचानक ली करवट, तेज आंधी के साथ भारी बर्फबारी

सिडनी। एक तरफ भारत में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया में सर्दी ने दस्तक देते ही तापमान को गिरा दिया है। राजधानी सिडनी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अजब-सी करवट ली है। यहां पर ओले और भारी बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। देश के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी भी हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग का कहना है कि 2015 के बाद से यह अब तक की सबसे अधिक बर्फबारी है। आम लोगों को अलर्ट जारी कर दिया गया है कि वह अपने घरों में रहें। यह अलर्ट सिडनी के हजार किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए किया गया है।

इमरान खान ने सऊदी किंग का किया अपमान, इस हरकत के लिए अब हो रहे ट्रोल

https://twitter.com/pattits_/status/1135679076956401664?ref_src=twsrc%5Etfw
क्वींसलैंड में बर्फबारी होने की वजह से ठंड बढ़ी

मौसम विभाग से लाचलन स्टोन ने बताया कि क्वींसलैंड में बर्फबारी होने की वजह इससे सटे इलाकों में मौसम ठंडा हो गया है। मगर न्यू साउस वेल्स में मौसम ज्यादा ठंडा हो चुका है। यहां पर तापमान मंगलवार को बर्फ जमाने के स्तर तक पहुंच गया। ब्लू माउंटेन क्षेत्र में पांच सेंटीमीटर बर्फ की चादर देखी गई है। यहां पर यातायात ठप है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार यहां पर अगले 24 घंटों मेें तेज हवाएं बहेंगी। इसकी रफ्तार 90 किमी प्रति घंटे के आसपास हो सकती है।
नौ साल की सौतेली बेटी की बेरहमी से हत्या, मां को 22 साल की सजा

rainfall

तटीय गतिविधियों को और खतरनाक बनाया

विभाग के अनुसार ये हवाएं तटीय गतिविधियों को और खतरनाक बना देंगी। सिडनी हार्बर में सारा कामकाज रुका हुआ है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में जून माह में सर्दियों का मौसम आता है। इस बार सर्दियों की शुरूआत में ही मौसम में अचानक बदलाव आया है। विभाग का कहना है कि इस बार की सर्दी सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। ऑस्ट्रेलिया में इससे पहले रिकॉर्डतोड़ गर्मी के साथ सूखे, बाढ़ जैसे हालात भी आ चुके हैं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / world / Miscellenous World / ऑस्ट्रेलिया: मौसम ने अचानक ली करवट, तेज आंधी के साथ भारी बर्फबारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो