scriptभारत ने पाक पर किया पलटवार, कहा- ‘झूठ के डोजियर’ की विश्वसनीयता शून्य है | India retaliated, said - 'Dossier of lies' has zero credibility | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

भारत ने पाक पर किया पलटवार, कहा- ‘झूठ के डोजियर’ की विश्वसनीयता शून्य है

Highlights

यूएन द्वारा घोषित आतंकवादियों की सबसे बड़ी संख्या पाक में ही है।
भारत पर पाक में ‘आतंकवाद’ फैलाने का आरोप लगा था।

नई दिल्लीNov 25, 2020 / 01:30 pm

Mohit Saxena

imran khan
नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में पाक को “झूठ का डोजियर” पेश करने पर करारा पलटवार किया है। भारत ने दस्तावेजों को मनगढ़ंत बताया है। उसका कहना है कि पाक के लिए झूठे बयान देना बिल्कुल नया नहीं है। यूएन द्वारा घोषित आतंकवादियों की सबसे बड़ी संख्या पाक में ही है।
पाक ने यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को एक डोजियर दिया। इसमें भारत पर पाक में ‘आतंकवाद’ फैलाने का आरोप लगा था। उसके ठीक एक दिन बाद भारत ने यूएन सुरक्षा परिषद के कुछ सदस्यों को एक डोजियर दिया था, इसमें बीते सप्ताह पाक स्थित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का चार आतंवादियों के भारत में घुसपैठ का जिक्र किया गया है।
लद्दाख में 10 नई मौसम वेधशालाएं स्थापित होंगी, चीन की नापाक हरकतों को मिलेगा करारा जवाब

संयुक्त राष्ट्र में पाक के डोजियर का जवाब देते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत टीएस तिरुमूर्ति का कहना है कि पाक द्वारा प्रस्तुत ‘झूठ का डोजियर’ की विश्वसनीयता शून्य है।
भारत का कहना है कि यह पाक के लिए कोई नई बात नहीं है। शीर्ष भारतीय दूत के अनुसार संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों और संस्थाओं के लिए पाक विश्व का सबसे बड़ा पनाहगार देश है।
भारतीय राजदूत ने पाक को एबटाबाद याद दिलाई। यहां पर आतंकी संगठन अल-कायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन को 2 मई, 2011 को मार गिराया गया था। अमरीकी सुरक्षा बलों ने उसे मार गिराया था। पाक ने लंबे समय से देश में लादेनी उपस्थिति से इनकार किया था।

Home / world / Miscellenous World / भारत ने पाक पर किया पलटवार, कहा- ‘झूठ के डोजियर’ की विश्वसनीयता शून्य है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो