scriptभारतीय मूल की महिला ने नौ साल की सौतेली बेटी को मारा, बाथरूम में मिली बच्ची की लाश | Indian-origin woman killed nine-year-old step daughter | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

भारतीय मूल की महिला ने नौ साल की सौतेली बेटी को मारा, बाथरूम में मिली बच्ची की लाश

आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा सकती है
महिला का नाम शमदाई अर्जुन है, उसकी उम्र 55 साल है
19 अगस्त को बच्ची को आखिरी बार देखा गया

नई दिल्लीMay 14, 2019 / 06:07 pm

Mohit Saxena

murder

भारतीय मूल की महिला ने नौ साल की सौतेली बेटी मारा, बाथरूम में मिली बच्ची की लाश

वाशिंगटन। अमरीका में एक भारतीय मूल की महिला को अदालत ने नौ साल की सौतेली बेटी की हत्या का दोषी पाया है। इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा सकती है। आरोपी महिला का नाम शमदाई अर्जुन है और उसकी उम्र 55 साल है। तीन जून को उसे सजा सुनाई जाएगी। अर्जुन को अगस्त 2016 में अपनी नौ साल की सौतेली बेटी अशदीप कौर की हत्या का दोषी पाया गया था, जो उसकी देखरेख में रहती थी। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार 19 अगस्त को बच्ची को आखिरी बार देखा गया था। काफी दिनों तक बच्ची न दिखने के बाद उसने पीड़िता के पिता को फोन पर इसकी सूचना दी और बुलाया गया।
श्रीलंका: मुस्लिम विरोधी दंगे भड़के, सरकार ने पूरे देश में सात घंटे का कर्फ्यू लगाया

शरीर पर चोट के कई निशान मौजूद थे

इस दौरान घर में बाथरूम का दरवाजा लॉक पाया गया। इसे जब तोड़ा गया तो अंदर उन्होंने कौर की लाश को निर्वस्त्र बाथटब में पड़े हुए देखा। उसके शरीर पर चोट के कई निशान मौजूद थे। चिकित्सा परीक्षक कार्यालय द्वारा दायर की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत का कारण गला घोंटने से हुई। 2016 में क्वींस के सहायक जिला अटॉर्नी माइकल कुर्टिस ने कहा कि अर्जुन ने कई मौके पर बच्ची को मारने की धमकी दी थी। कौर के रिश्तेदारों ने बताया कि अर्जुन बच्ची की पिटाई किया करती थी। कौर को बच्ची की देखभाल के लिए चुना गया था। जबकि उसके पिता सिंह स्थानीय रेस्त्रां में काम करते हैं। कौर अपनी मौत से तीन महीने पहले ही भारत से अमरीका आई थी।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / world / Miscellenous World / भारतीय मूल की महिला ने नौ साल की सौतेली बेटी को मारा, बाथरूम में मिली बच्ची की लाश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो