scriptजापान: बुलेट ट्रेन में यात्री ने खुद को लगाई आग, दो की मौत | Japan: Passengers sets fire to self in bullet train, leaves several injured | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

जापान: बुलेट ट्रेन में यात्री ने खुद को लगाई आग, दो की मौत

ट्रेन में सवार 30 वर्षीय यात्री ने सुसाइड की कोशिश करते हुए खुद पर ऑयल उड़ेलकर आग लगा ली, धुएं से दो यात्रिया को आया हार्ट अटैक

Jun 30, 2015 / 12:51 pm

Rakesh Mishra

Bullet train

Bullet train

टोक्यो। जापान में एक चलती बुलेट ट्रेन में एक यात्री ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हादसे के चलते ट्रेन को ओडावारा स्टेशन पर रोकना पड़ा है। हादसे में आत्महत्या करने वाले व्यक्ति सहित एक महिला की भी मौत हो गई है, वहीं आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ओडावारा पायर डिपार्टमेंट ने बताया कि आग के बाद धुएं के कारण दो लोगों को हार्ट अटैक आया। जापान रेल के प्रवक्ता ने एक समाचार चैनल को बताया कि ट्रेन में सवार 30 वर्षीय यात्री ने सुसाइड की कोशिश करते हुए खुद पर ऑयल उड़ेलकर आग लगा ली। ट्रेन टोक्यो से ओसाका जा रही थी। किसी यात्री ने इमरजेंसी बटन दबाया, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया।

गौरतलब है कि सुरक्षित यात्रा के लिए मशहूर शिंकानसेन बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे यह हादसा हुआ। ट्रेन उस वक्त योकोहामा और ओडावारा के बीच थी।

Home / world / Miscellenous World / जापान: बुलेट ट्रेन में यात्री ने खुद को लगाई आग, दो की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो