खबरों के अनुसार, यह घटना दक्षिण अमरीकी देश पेरू की है। यहां पर एक व्यक्ति गूगल मैप पर अपनी राह तलाश कर रहा था। स्ट्रीट व्यू फोटो में उसे अपनी बीवी की शक्ल जैसी एक महिला दिखाई दी। जिसके बाद वह परेशान हो गया। फोटो में उस अनाम शख्स को सफेद टॉप, जींस में एक महिला बैठी नजर आई। महिला एक बैंच पर बैठी हुई थी। वहीं महिला के साथ एक पुरुष भी था। पुरुष महिला की गोद में लेटा हुआ था। महिला गोद में लेटे हुए आदमी के बालों को सहला रही थी। जब इस फोटो को उसने गौर से देखा तो पता चला कि बैंच पर बैठी महिला उसकी बीवी है। जिसके बाद शख्स आग बबूला हो गया और उसने अपनी बीवी से इस पूरी घटना के बारे में पूछा। महिला ने अपने अफेयर की बात कबूल कर ली। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच तलाक हो गया। बता दें कि यह फोटो अक्टूबर 2013 में पुएंटे डी लॉस सुस्पिरोस में लिया गया था। गौर करने वाली बात यह है कि इस तरह का ये पहला मामला नहीं जब गूगल मानचित्र ने अनपेक्षित फोटो के जरिए ध्यान आकर्षित किया हो। Google मैप की बात करें तो गूगल मैप से माध्यम से स्थानीय कारोबार ढूंढने में मदद मिलती है, नक्शे-राह देख जाते हैं और गाड़ी चलाने के दिशा-निर्देश भी मिलते हैं।