scriptपेड़ पर आशियाना बनाए परिंदों से चिढ़ रहा था ये शख्स, फिर पार की दरिंदगी की सभी हदें | Man used anti bird spikes on tree to save his car | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

पेड़ पर आशियाना बनाए परिंदों से चिढ़ रहा था ये शख्स, फिर पार की दरिंदगी की सभी हदें

एक शख्स ने चिडिय़ों से परेशान होकर पूरे के पूरे पेड़ में कांटे लगा दिए।
 

Dec 21, 2017 / 05:26 pm

Ravi Gupta

tree
नई दिल्ली। जानवर हो या चिड़िया, ये प्रकृति की शोभा को हमेशा से ही बढ़ाते आ रहे है। हालांकि कभी-कभी ये इंसान को थोड़ा तंग जरूर करते है। जिससे इंसान इनसे थोड़ा खफा भी हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ इंग्लैंड में। जी हां यहां एक शख्स ने चिडिय़ों से परेशान होकर एक ऐसा कदम उठाया जिससे बाकी लोग काफी खफा हुए और जमकर उनकी आलोचना की।
दरअसल ब्रिटेन के ब्रिस्टल शहर में एक शख्स ने चिडिय़ों से परेशान होकर पूरे के पूरे पेड़ में कांटे लगा दिए। जिससे अब चिडिय़ों का आना-जाना वहां बिल्कुल बंद हो गया। जिससे लोग काफी नाराज हुए। उनका ये कहना है कि परिंदो के साथ ये व्यवहार काफी अमानवीय है। लोगों ने जब उस पेड़ के फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया तो उस शख्स की जमकर धुनाई की गई।
tree
ब्रिस्टोल पोस्ट में छपी खबर की मानें तो यह शख्स हमेशा उस पेड़ के नीचे अपनी महंगी गाडिय़ों को पार्क किया करता था।

बाद में सुबह जब वो देखता था तो उसका सिर का पारा चढ़ जाता था। दरअसल पेड़ के नीचे खड़ा करने के कारण चिडिय़ों का झुंड उसकी गाडिय़ों पर बीट कर देते थे। जिससे उसकी महंगी गाडिय़ों का सत्यानाश हो जाता था। इससे परेशान होकर उस शख्स ने पूरे पेड़ पर एंटी बर्ड स्पाइक्स लगा दिया। जिसके चलते चिडिय़ों का वहां आना बिल्कुल बंद हो गया।
tree
पूरे पेड़ में कांटो को इस प्रकार से बिछाया गया कि बैठना तो दूर उस पेड़ को कोई परिंदा छू भी नहीं सकता। इससे उस इंसान की एक समस्या तो हल हो गई लेकिन दूसरी ओर पड़ोस वालों ने उसका जीना मुश्किल कर दिया। पड़ोसियों का कहना है कि उसने बिल्कुल भी ठीक नहीं किया और परिंदो के प्रति इस अत्याचार को वो ज्यादा दिन बिल्कुल भी नहीं सहेंगे। अब आने वाले समय में वो शख्स अपनी गाडिय़ों को हटाता है या कांटो को, ये तो वक्त ही बताएगा।

Home / world / Miscellenous World / पेड़ पर आशियाना बनाए परिंदों से चिढ़ रहा था ये शख्स, फिर पार की दरिंदगी की सभी हदें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो