scriptमेहुल चोकसी के वकीलों ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस कर रही जांच | Mehul Choksi's lawyers filed complaint against four people | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

मेहुल चोकसी के वकीलों ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस कर रही जांच

मेहुल चोकसी के अपहण मामले में दर्ज कराई गई है शिकायत ।

नई दिल्लीJun 09, 2021 / 11:30 am

विकास गुप्ता

मेहुल चोकसी के वकीलों ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस कर रही जांच

मेहुल चोकसी के वकीलों ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस कर रही जांच

नई दिल्ली। पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी Mehul Choksi के वकीलों ने चार लोगों के खिलाफ लंदन में एक शिकायत दर्ज कराई है। चोकसी की लीगल टीम ने शिकायत में लिखा है ये चारों लोग चोकसी के कथित अपहरण कांड में शामिल थे। स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने इस शिकायत की जांच शुरू कर दी है। चोकसे के वकील माइकल पोलाक ने शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मेहुल चोकसी को कथित गर्लफ्रेंड बारबरा जराबिका के घर से अगवा किया गया और नाव पर डोमिनिका ले जाया गया।

मेहुल चोकसी को Dominica से लाने की तैयारी तेज, जानिए वापसी में क्या फंस सकता है पेंच

अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया-
मेहुल चोकसी ने अपनी पैरवी के लिए लंदन में लॉ फर्म जस्टिस एब्रॉड लॉयर्स को हायर किया है। वकीलों के ने शिकायत में चार लोगों को आरोपी बनाते हुए उनके नाम और साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भगोड़े हीरा व्यापारी चोकसी को अपहरण करके जबरन डोमिनिका ले जाया गया था। नामजद शिकायत में बारबरा जराबिका के अलावा गुरदीप बाथ, गुरजीत सिंह भंडाल और गुरमीत सिंह का नाम शामिल है।

हनीट्रैप: पूरी फिल्मी है मेहुल चोकसी के एंटीगुआ से गायब होने की दास्तान, इस महिला की मदद से हुआ अपहरण!

11 जून तक टली सुनवाई –
मेहुल चोकसी की जमानत याचिका पर डोमिनिका हाई कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है। अब इस मामले की सुनवाई 11 जून होगी। अभी मेहुल चोकसी अस्पताल में भर्ती है। चोकसी को 10 जून को मुख्य मजिस्ट्रेट के सामने अपने स्वास्थ्य की समीक्षा के लिए फिर से पेश होना है।

Home / world / Miscellenous World / मेहुल चोकसी के वकीलों ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस कर रही जांच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो