24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका में Coronavirus के हो सकते हैं दो करोड़ से अधिक मामले, 25 प्रतिशत संक्रमितों में कोई लक्षण नहीं

Highlights अमरीका (America) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 23 लाख पुष्ट मामलों के मुकाबले यह आंकडा करीब दस गुना ज्यादा है। नया अनुमान देशभर से एकत्रित किए गए रक्त नमूनों के सीडीसी (CDC) के अध्ययनों पर आधारित है , जांच की कमी के चलते कई मामलों सामने नहीं आ पाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 27 Jun 2020, 12:21 PM IST

Coronavirus in America

अमरीका में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे।

वाशिंगटन। अमरीका (America) में एक नए अनुमान के तहत दो करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित बताए जा रहे हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप की देश में शुरुआत के बाद अब तक लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस तथ्य के अनुसार बड़ी आबादी पर खतरा मंडराने लगा है। अमरीका में सामने आए कोविड-19 (Covid-19) के 23 लाख पुष्ट मामलों के मुकाबले यह आंकडा करीब दस गुना ज्यादा है।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य अधिकारी काफी समय से यह कहते आ रहे हैं कि कई लाख लोगों को संक्रमित होने का एहसास ही नहीं हुआ और जांच की कमी के चलते कई मामलों सामने नहीं आ पाए। यह खबर ऐसे समय में समने आई है जब करीब एक दर्जन राज्यों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देख कर अमरीकी राष्ट्रपति लोगों की चिंता कम करने की कोशिश कर रहे हैं। वह लगातार स्थिति को नियंत्रण में बता रहे हैं।

रोग नियंत्रण और रोकथाम केन्द्र के निदेशक डॉ. रॉबर्ट रेडफील्ड के अनुसार यह स्पष्ट है कि देश में बहुत लोगों पर खतरा है। उन्होंने इस अनुमान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नए अनुमानित आंकड़ों के अनुसार करीब 33.1 करोड़ की आबादी वाले देश में दो करोड़ लोगों का संक्रमित होना मतलब देश में छह प्रतिशत लोग इसकी चपेट में आए हैं।

अमरीका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ, डॉ. एंथनी फाउची ने शुरूआत में अनुमान लगाया गया था कि ये संख्या लाखों में होगी। मगर इन आंकडों अनुसार अभी हमारा सबसे सटीक अनुमान यह है कि हर कोरोना मामले पर वास्तव में अतिरिक्त 10 मामले हैं। उन्होंने कहा था कि कम से कम 25 प्रतिशत संक्रमितों को कोई लक्षण नहीं मिल है।' नया अनुमान देशभर से एकत्रित किए गए रक्त नमूनों के सीडीसी के अध्ययनों पर आधारित है । इनमें से कुछ नमूने सीडीसी और कुछ अन्य 'ब्लड डोनेशन या अन्य स्रोतों से लिए गए हैं।