scriptनाइजीरिया: बंदूकधारियों ने स्कूल पर हमला कर 30 छात्र-छात्राओं का किया अपहरण, छानबीन में जुटी पुलिस | Nigeria: gunmen attacked school and kidnapped 30 students | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

नाइजीरिया: बंदूकधारियों ने स्कूल पर हमला कर 30 छात्र-छात्राओं का किया अपहरण, छानबीन में जुटी पुलिस

HIGHLIGHTS

अधिकारियों के अनुसार, घटना नाइजीरिया के कदुना राज्य में फेडरल कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री मैकेनाइजेशन, अफका में हुई है।
अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एवं गृह मामलों के आयुक्त सैमुअल अरूवान ने कहा कि बंदूकधारियों ने करीब 30 छात्र-छात्राओं को किडनैप कर लिया है।

नई दिल्लीMar 12, 2021 / 11:00 pm

Anil Kumar

gunman.jpg

Nigeria: gunmen attacked school and kidnapped 30 students

अबुजा। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में बंदूकधारियों का आतंक जारी है। एक बार फिर से एक स्कूल पर बंदूकधारियों ने हमला कर छात्र-छात्राओं का अपहरण कर लिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया है कि उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के एक स्कूल में हमला कर बंदूकधारियों ने कम से कम 30 विद्यार्थियों का अपहरण कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने इस घटना को गुरुवार देर रात अंजाम दिया है। अधिकारियों के अनुसार, घटना नाइजीरिया के कदुना राज्य में फेडरल कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री मैकेनाइजेशन, अफका में हुई है। इस घटना की पुष्टि करते हुए अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एवं गृह मामलों के आयुक्त सैमुअल अरूवान ने भी एक बयान में बताया है कि बंदूकधारियों ने स्कूल पर हमला करते हुए करीब 30 छात्र-छात्राओं को किडनैप कर लिया है। इसके अलावा स्कूल के कुछ शिक्षकों व कर्मचारियों का भी अपहरण किया गया है।

यह भी पढ़ें
-

Nigeria: बोको हरम के आतंकियों ने की 110 मजदूरों की निर्मम हत्या, सभी का सरेआम काटा गला

उन्होंने बताया है कि इस घटना को सशस्त्र हमलावरों के एक बड़े गिरोह ने अंजाम दिया है। सैमुअल ने कहा कि सुरक्षा बल लापता विद्यार्थियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। बहुत जल्द सभी को छुड़ा लिया जाएगा। इससे पहले ऐसी ही एक घटना में सेना ने 180 कर्मचारियों और विद्यार्थियों को हमलावरों से सुरक्षित छुडा लिया था।

nigeria.png

बंदूकधारी हमलावर पहले भी ऐसी वारदात को दे चुके हैं अंजाम

आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब बंदूकधारियों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। इससे पहले कई बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इसी साल पिछले महीने फरवरी में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक स्कूल में हमला कर 300 से अधिक छात्राओं का अपहरण कर लिया था।

जानकारी के मुताबिक, अज्ञात बंदूकधारियों ने पश्चिमोत्तर नाइजीरिया के जंगेबे कस्बे में वारदात को अंजाम दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि जंगेबे कस्बे से 317 स्कूली लड़कियों को अज्ञात बंदूकधारियों ने लड़कियों को अगवा कर लिया है। पुलिस ने बताया था कि ‘बंदूकधारियों ने जंगेबे स्थित गवर्नमेंट ग‌र्ल्स साइंस सेकेंडरी स्कूल से 317 लड़कियों को अगवा कर लिया है।

यह भी पढ़ें
-

Nigeria में Boko Haram ने की 69 लोगों की हत्या, गांव में लगाई आग, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

वहीं इस घटना से एक सप्ताह पहले ही बंदूकधारियों ने एक और घटना को अंजाम दिया था। इस घटना को लेकर जाम्फ्रा के सूचना आयुक्त सुलेमान तनाउ अंका ने जानकारी देते हुए बताया था कि अज्ञात बंदूकधारियों ने देर रात स्कूल पर धावा बोलते हुए फायरिंग की और लड़कियों को वाहनों में भरकर ले गए।

बंदूकधारियों ने 27 छात्रों समेत 42 लोगों को अगवा किया गया था। वहीं इससे पहले दिसंबर 2020 में नाइजीरिया के कात्सिना प्रांत में 344 स्कूली लड़कों का अपरहण किया था। हालांकि, 6 दिनों बाद सभी को छोड़ दिया था। इसके अलावा पिछले साल ही बंदूकधारियों ने एक गांव में हमला करते हुए 100 से अधिक किसानों व मजदूरों की गला रेतकर हत्या कर दी थी।

मालूम हो कि नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोकोहराम सक्रिय है और सरकार से फिरौती वसूलने के लिए इस तरह के जघन्य वारदात को अंजाम देते रहता है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zwaih

Home / world / Miscellenous World / नाइजीरिया: बंदूकधारियों ने स्कूल पर हमला कर 30 छात्र-छात्राओं का किया अपहरण, छानबीन में जुटी पुलिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो