scriptFrance: बंदूकधारी ने पादरी को सरेआम मारी गोली, चाकूबाजी के बाद दूसरा बड़ा हमला | Orthodox Priest Wounded In Shooting In France City Lyon | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

France: बंदूकधारी ने पादरी को सरेआम मारी गोली, चाकूबाजी के बाद दूसरा बड़ा हमला

Highlights

डॉक्टरों के अनुसार पादरी गंभीर रूप से घायल हैं, हमलावर का कोई सुराग नहीं।
मंत्रालय के अनुसार लोगों से घटना वाली जगह से दूर रहने की हिदायत दी है।

नई दिल्लीNov 01, 2020 / 03:12 am

Mohit Saxena

Investigation by Pollice in france

फ्रांस में पुलिस की जांच जारी।

पेरिस। फ्रांस (France) में चर्चा पर बीते 72 घंटे के अंदर हमले की एक और वारदात सामने आई है। इस मामले में लियोन शहर स्थित एक बंदूकधारी ने पादरी पर हमला कर गोली मार दी। हमले में घायल ग्रीस (Greece) की नागरिकता वाले पादरी को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार वे गंभीर रूप से घायल हैं। हमलावर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
Coronavirus से लड़ने के लिए ऑस्ट्रिया में आंशिक लॉकडाउन का ऐलान

फ्रांस के मंत्रालय ने दी जानकारी

फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय ने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी है। सुरक्षा और आपातकालीन कर्मी घटनास्थल पर हैं। मंत्रालय के अनुसार लोगों से घटना वाली जगह से दूर रहने की हिदायत दी है। आंतरिक मंत्रालय का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमला आतंकवाद से संबंधित था या किसी रंजिश से जुड़ा हुआ है।
तीन दिन पहले हुआ था हमला

तीन दिन पहले ही गुरुवार की सुबह 21 वर्ष के ट्यूनिशयाई मूल के आतंकी ने नीस के चर्च पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी। बाद में पुलिस मुठभेड़ में हमलावर मारा गया।
फ्रांस में अलर्ट जारी

इस हमले के बाद फ्रांस में भीड़भाड़ वाली जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। एक तरफ लोगों के बीच महामारी का खतरा और दूसरी तरफ इस तरह की घटनाओं ने फ्रांस के प्रशासन को हिला दिया है।
Pakistan की सड़कों पर लगे अभिनंदन और पीएम मोदी के पोस्टर, इस नेता को बताया देशद्रोही

आतंकी का तीसरा साथी गिरफ्तार

नीस शहर के चर्च में चाकूबाजी करने वाले के तीसरे साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फ्रांसीसी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस संदिग्ध आतंकी को शुक्रवार को हिरासत में लिया। 33 साल का यह शख्स पहले से गिरफ्तार एक अन्य आतंकी का संबंधी है। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया है।

Home / world / Miscellenous World / France: बंदूकधारी ने पादरी को सरेआम मारी गोली, चाकूबाजी के बाद दूसरा बड़ा हमला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो