22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UN में नहीं मिली पाकिस्तान को अहमियत तो झल्लाए इमरान खान, स्थायी प्रतिनिधि मलीहा को हटाया

मलीहा की जगह मुनीर अकरम बने संयुक्त राष्ट्र में पाक के स्थायी प्रतिनिधि फरवरी 2015 से मलीहा संभाल रहीं थी यह पद
2 min read
Google source verification

संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान को हर अंतरराष्ट्रीय मंच की तरह संयुक्त राष्ट्र से भी कश्मीर मुद्दे पर करारी हार मिली। इस हार के बाद पाकिस्तान ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र संघ में अपनी स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी को हटाने का फैसला लिया है। पाकिस्तान ने मलीहा की जगह मुनीर अकरम को संयुक्त राष्ट्र में अपना स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

फरवरी 2015 से संभाल रही थी पद

पाकिस्तान की ओर से संयुक्त राष्ट्र आमसभा के ठीक बाद लिया यह बदलाव इशारा करता है कि यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान की हार के कारण लिया गया है। आपको बता दें कि मलीहा फरवरी 2015 से संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि की भूमिका निभा रही हैं।

कई दफा की भारी गड़बड़ियां

इससे पहले मलीहा तब चर्चा में आई थी, जब उन्होंने UN के सामने कश्मीर में हो रहे कथित अत्याचार का मुद्दा उठाया था। इस दौरान मलीहा ने एक बड़ी गड़बड़ी कर दी थी। दरअसल, उन्होंने एक जख्मी लड़की की तस्वीर दिखाई थी, जिसे वो कश्मीरी बता रहीं थी। हालांकि, बाद में खुलासा हुआ कि वह लड़की फिलीस्तीनी थी। इस बड़ी गलती के लिए पाकिस्तान और मलीहा को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

कश्मीर पर पाकिस्तान की फजीहत जारी, लंदन में आग भड़काने गए पाक नेताओं पर फेंके गए जूते-अंडे

लेकिन मलीहा ने इससे भी सबक नहीं ली और हाल ही में फिर एक बड़ी गड़बड़ कर दी। इसबार मलीहा ने ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन को विदेश मंत्री बताया दिया। मलीहा पाक पीएम इमरान खान और जॉनसन के मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए यह गलती कर बैठीं थी। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर मलीहा ट्रोल का जमकर निशाना बनीं।

2002-2008 तक इस पद पर रह चुके हैं अकरम

आपको बताते चले की नवनियुक्त अकरम 2002-2008 तक इस पद को संभाल चुके हैं। बाद में पाक की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो की हत्या का मामला संयुक्त राष्ट्र में उठाने को लेकर असहमति के कारण तत्कालीन राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अकरम को उनके पद से निलंबित कर दिया था।