scriptभारत-पाकिस्तान को मदद करने आगे आए ये दो देश, शांति से हल निकालने की दी नसीहत | Russia and abu dhabi offers to help India-pak to maintain peace | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

भारत-पाकिस्तान को मदद करने आगे आए ये दो देश, शांति से हल निकालने की दी नसीहत

दोनों देशों में बढ़ रहा है तनाव
रूस ने रखा मध्यस्तथा का प्रस्ताव
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने दोनों देशों के पीएम से की टेलीफोन वार्ता

Mar 01, 2019 / 11:26 am

Shweta Singh

Russia and abu dhabi offers to help India-pak to maintain peace

भारत-पाकिस्तान को मदद करने आगे आए ये दो देश, शांति से हल निकालने की दी नसीहत

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव पर पूरे विश्व की नजर है। दुनियाभर के कई बड़े देशों ने दोनों को बातचीत कर हल निकालने की सलाह दी है। इसके साथ ही कई देशों ने दोनों के बीच शांति बहाल करने के लिए मध्यस्तथा का भी प्रस्ताव दिया। हाल ही में रूस ने भी इसी तरह का प्रपोजल दोनों के सामने रखा है।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की अपील

गुरुवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने में मदद के लिए वार्ता की मेजबानी कर सकता है। उन्होंने कहा कि ‘अगर वे चाहें तो निश्चित रूप से हम मदद के लिए तैयार हैं।’ इसके अलावा विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने भी कहा कि मास्को, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने में मदद के लिए हर संभव करने को तैयार है।

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने दोनों देशों के पीएम को किया फोन

इसके अलावा अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को फोन किया। इस दौरान क्राउन प्रिंस ने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों से समस्याओं को हल करने में संवाद और संचार के महत्व पर बल दिया। क्राउन प्रिंस ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया। इसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने मोदी और खान से बात की और हाल के घटनाक्रमों को बुद्धिमानी से सुलझाने और संवाद और संचार को प्राथमिकता देने के महत्व पर जोर दिया। क्राउन प्रिंस का ट्वीट इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) की शुक्रवार की बैठक से एक दिन पहले आया है जहां पहली भारत को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

Home / world / Miscellenous World / भारत-पाकिस्तान को मदद करने आगे आए ये दो देश, शांति से हल निकालने की दी नसीहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो