scriptरूस ने मिसाइल चेतावनी प्रणाली बनाने में चीन की मदद की: पुतिन | Russia Helped China Build Missile Warning System, Says Vladimir Putin | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

रूस ने मिसाइल चेतावनी प्रणाली बनाने में चीन की मदद की: पुतिन

बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों के बारे में आगाह करने वाली प्रणाली बनाने में रूस चीन की मदद कर रहा है

Oct 04, 2019 / 10:36 pm

Mohit Saxena

putin

putin

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अनुसार बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों के बारे में आगाह करने वाली प्रणाली बनाने में रूस चीन की मदद कर रहा है। शीत युद्ध के समय से केवल रूस और अमरीका के पास ही ऐसी प्रणालियां हैं।

इसके लिए कई भू स्थित रडार और अंतरिक्षीय उपग्रह शामिल होते हैं। यह प्रणाली बहुत कम देशों के हाथ में है। अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाने के लिए क्या जरूरी है। पुतिन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मामलों पर एक सम्मेलन में कहा कि रूस ऐसी प्रणाली विकसित करने में वह चीन की मदद कर रहा है।

इसकी मदद से चीन की रक्षा क्षमता को व्यापक रूप मिलेगा। इससे सभी तरह जो चीन की रक्षा क्षमता को व्यापक रूप से बढ़ाएगी। उनके इस बयान ने दो पूर्व वामपंथी विरोधियों के बीच रक्षा सहयोग के एक नये स्तर का संकेत दिया है।चीन को इस तरह की तकनीक देकर रूस ने अमरीका को नाराज किया है। इस तकनीक की मदद से चीन और ताकतवर हो जाएगा।

Home / world / Miscellenous World / रूस ने मिसाइल चेतावनी प्रणाली बनाने में चीन की मदद की: पुतिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो