scriptसीरियल किलर को दोबारा मिली उम्रकैद की सजा, 56 महिलाओं की हत्या का दोषी करार | Serial killer gets life imprisonment, 56 women convicted of murder | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

सीरियल किलर को दोबारा मिली उम्रकैद की सजा, 56 महिलाओं की हत्या का दोषी करार

मिखाइल पॉपकोव को रूस का सबसे भयानक सीरियल किलर कहा जाता है। उसकी उम्र 78 वर्ष है

Dec 11, 2018 / 10:11 am

Mohit Saxena

jailed

सीरियल किलर को दोबारा ​मिली उम्रकैद की सजा, 56 महिलाओं की हत्या का दोषी करार

मास्को। रूस में दरिंदगी की सारी हदे पार करने वाले एक पूर्व पुलिसकर्मी को दूसरी बार उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। मिखाइल पॉपकोव को रूस का सबसे भयानक सीरियल किलर कहा जाता है। उसकी उम्र 78 वर्ष है। साइबेरिया में तैनात इस पुलिसकर्मी को 56 महिलाओं की हत्या का दोषी ठहराते हुए दूसरी बार उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई गई है।
बड़ी बेरहमी से मार डाला

पॉपकोव पहले ही 22 अन्य लोगों की हत्या के जुर्म में उम्र क़ैद की सज़ा काट रहे हैं। देर रात के समय अपनी कार में महिलाओं को घुमाने के बहाने वे उन्हें बेरहमी से मार डालते थे। उनमें से कम से कम 11 महिलाओं के साथ बलात्कार भी किया गया था। तीन मामलों में वह अपनी ड्यूटी पर थे। छह साल पहले डीएनए पहचान के आधार पर पॉपकोव को गिरफ़्तार किया गया था। मारी गई महिलाओं की उम्र 15 से 40 साल के बीच थी। इनके अलावा उसने एक पुरूष पुलिसकर्मी की भी हत्या की थी।
कुल्हाड़ी और हथौड़े से मारा
पॉपकोव ने इन महिलाओं को बड़ी बेहरहमी से मारा है। अंगर्स्क शहर के पास कुल्हाड़ी और हथौड़े से उसे मारा और उनके टुकड़ों को सड़क किनारे जंगलों और स्थानीय श्मशान में फेंक दिया। पॉपकोव ने अंगर्स्क की चरित्रहीन महिलाओं को ‘शुद्ध’ करने का दावा किया है। इससे पहले रूस में सबसे अधिक 48 लोगों की हत्या अलेक्ज़ेंडर पिचुश्किन ने की थी,जबकि सोवियत ज़माने में आंद्रेइ चिकातिलो ने 52 लोगों का क़त्ल किया था।

Home / world / Miscellenous World / सीरियल किलर को दोबारा मिली उम्रकैद की सजा, 56 महिलाओं की हत्या का दोषी करार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो