विश्‍व की अन्‍य खबरें

अमरीका: दक्षिणी कैरोलिना स्थित एक बार में गोलीबारी से 2 की मौत, 8 घायल

लैंकेस्टर काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि शनिवार तड़के गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है
बयान में आगे कहा गया है कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए

Sep 21, 2019 / 09:06 pm

Anil Kumar

कैरोलिना। अमरीका में हाल के दिनों में लगातार हो रही फायरिंग की घटना से लोगों में दहशत फैल गई है। ताजा मामले में अमरीकी राज्य कैरोलिना में शनिवार को सुबह-सुबह एक बार में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी कैरोलिना स्थित एक बार में हमले को अंजाम दिया गया है। लैंकेस्टर काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि एजेंसी शनिवार तड़के एक बार हुई गोलीबारी की जांच कर रही है।

अमरीका में हफ्तेभर में फायरिंग की तीसरी बड़ी घटना, टोरंटो नाइटक्लब में गोलीबारी में सात घायल

बयान में आगे कहा गया है कि इस गोलीबारी की घटना में दो वयस्क पुरुषों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। चारों पीड़ितों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य चार लोगों को मामली चोट लगी थी, जिसे फौरन प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

अभी तक किसी भी पीड़ित की पहचान नहीं हो पाई है। बयान में कहा गया है कि अधिकारियों को यकीन नहीं है कि एक से अधिक लोगों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। बयान के मुताबिक, जिस वक्त गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त बार में काफी भीड़ थी।

इससे पहले भी हुई है गोलीबारी की घटना

आपको बता दें कि अमरीका में हाल के दिनों में कई बार गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इससे पहले अमरीका के टेक्सास में वॉलमार्ट स्टोर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में 20 लोगों के मारे गए थे। इसके साथ ही 26 लोगों के घायल हो गए थे।

अमरीका: टेक्सास में वॉलमार्ट स्टोर पर गोलीबारी, 20 की मौत

इसके अलावा अगले ही दिन ओहियो के डेटन में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस हमले में नौ लोग मारे गए थे, जबकि 16 लोगों को चोट आईं थीं।

एक सप्ताह बाद वेस्ट शिकागो की एक स्ट्रीट पार्टी में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Miscellenous World / अमरीका: दक्षिणी कैरोलिना स्थित एक बार में गोलीबारी से 2 की मौत, 8 घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.