4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका में हफ्तेभर में फायरिंग की तीसरी बड़ी घटना, टोरंटो नाइटक्लब में गोलीबारी में सात घायल

नाइटक्लब में हुई गोलीबारी में सात लोग घायल, एक की हालत गंभीर मेयर ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए लोगों से मदद की अपील की

2 min read
Google source verification
Toronto Firing

टोरंटो। अमरीका में हफ्तेभर में फायरिंग की तीसरी बड़ी घटना की जानकारी मिल रही है। इस बार वारदात कनाडा के शहर टोरंटो में हुआ। वहां के एक नाइटक्लब में हुई गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए। इस बारे में शहर की पुलिस ने जानकारी दी है। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

गोलीबारी में घायल एक शख्स की हालत गंभीर

पुलिस के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस गोलीबारी में एक शख्स की हालत गंभीर है। घटना सोमवार को हुई। टोरंटो के पुलिस प्रमुख मार्क सॉन्डर्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शनिवार से सोमवार तक, पुलिस को गोलीबारी की 11 अलग-अलग घटनाओं की सूचना दी गई। इन घटनाओं में कनाडा के सबसे बड़े शहर में 13 लोग घायल हुए हैं।

अमरीका के ओहियो में हुई गोलीबारी, नौ लोगों की मौत, 16 घायल

कई क्षेत्रों में अतिरिक्त संसाधन की व्यवस्था

सॉन्डर्स ने बताया कि वह उन क्षेत्रों में अतिरिक्त संसाधन की व्यवस्था कर रहे हैं, जहां उन्हें लगता है कि पुलिस की मौजूदगी इस तरह की घटना पर लगाम लगा सकती है। इस बारे में टोरंटो के मेयर जॉन टोरी ने सोमवार को एक बयान जारी किया। मेयर ने हालिया गोलीबारी की हिंसक घटनाओं को 'बिल्कुल अस्वीकार्य' बताया।

मेयर ने लोगों से मांगी मदद

अपने बयान में मेयर ने कहा, 'मुझे पता है कि टोरंटो पुलिस गोलीबारी की घटनाओं के जिम्मेदार लोगों को ढूंढने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने के लिए लगातार काम कर रही है।' उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों के पास इस संबंध में कोई जानकारी है, वह उनसे पुलिस के साथ जानकारी साझा करने का आग्रह करते हैं, जिससे जांचकर्ताओं को इन घटनाओं को सुलझाने में मदद मिल सकें।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..