
अमेरिकी एयरफोर्स का विमान क्रैश (Photo - Washington Post)
अमेरिका (United States of America) में प्लेन क्रैश (Plane Crash) का एक और मामला सामने आया है। कैलिफोर्निया (California) के एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के तुरंत बाद अमेरिकी एयरफोर्स (US Air Force) का B-52 Stratofortress विमान क्रैश हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान नियमित टेस्ट मिशन पर था, लेकिन टेकऑफ के तुरंत बाद ही वो हादसे का शिकार हो गया।
अमेरिका में कैलिफोर्निया के एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस पर बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस विमान क्रैश के समय उसमें 8 लोग सवार थे। क्रैश इतना घातक था कि इस हादसे में सभी की मौत हो गई।
क्रैश होते ही अमेरिकी एयरफोर्स का विमान आग का गोला बन गया और धुएं का गुबार छा गया। कई किलोमीटर दूर से भी इस विमान का धुआं देखा जा सकता है। हादसे में विमान पूरी तरह से तबाह हो गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस एक लंबी दूरी का भारी बॉम्बर विमान है, जिसे आठ इंजनों वाला विमान कहा जाता है। यह परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है और लंबे समय से अमेरिकी एयरफोर्स का अहम हिस्सा रहा है और इसे अमेरिकी एयरफोर्स की बॉम्बर यूनिट की रीढ़ की हड्डी भी कहा जाता है।
अमेरिकी एयरफोर्स का यह भरोसेमंद विमान किस वजह से क्रैश हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि विमान के टेकऑफ के बाद किसी तकनीकी खराबी इस हादसे की वजह बनी।
इस हादसे की वजह का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू हो गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि टेस्ट फ्लाइट्स हमेशा जोखिम भरी होती हैं, लेकिन लेकिन 8 क्रू मेंबर्स के विमान में सवार होने के दौरान उसका क्रैश होना एक बड़ा हादसा है, जिसकी वजह से सैन्य विमानन सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही विमान क्रैश की सटीक वजह का खुलासा हो पाएगा।
दुनियाभर में विमान हादसों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन कहीं न कहीं प्लेन क्रैश के मामले देखने को मिलते हैं और पिछले करीब दो सालों में इस तरह के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। सेना के विमान भी हादसों से सुरक्षित नहीं हैं।
Updated on:
16 Jun 2026 07:05 am
Published on:
16 Jun 2026 06:41 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
