4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका: टेक्सास में वॉलमार्ट स्टोर पर गोलीबारी, 20 की मौत

टेक्सास में वॉलमार्ट स्टोर पर हुई गोलीबारी में 26 लोगों के घायल होने की खबर है इससे पहले जून में भी गोलीबारी की दो घटनाओं को अंजाम दिया गया था

less than 1 minute read
Google source verification

image

Anil Kumar

Aug 04, 2019

Texas

टेक्सास।अमरीका के टेक्सास में वॉलमार्ट स्टोर पर शनिवार को गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में 20 लोगों के मारे गए हैं। इसके साथ ही 26 लोगों के घायल होने की खबर है।अधिकारियों ने बताया कि तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोलीबारी के बाद पुलिस ने लोगों को टेक्सास स्थित सीएलो विस्ता क्षेत्र को छोड़ने की सलाह दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अल पासो के मेयर ने बताया है कि गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

ट्रंप-पुतिन में बढ़ी दूरियां, रूस के साथ परमाणु करार से अलग होने को तैयार अमरीका

राष्ट्रपति ट्रंप ने मदद का दिया भरोसा

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि टेक्सास में भयानक गोलीबारी हुई है। इसमें कई लोग मारे गए हैं। राज्य और स्थानीय अधिकारियों के साथ बातचीत की है। गवर्नर से भी बात कर पूरी मदद पहुंचाने की कोशिश करी है।पुलिस जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे किसका हाथ है।

जून में भी हुई थी गोलीबारी की घटना

बता दें कि इससे पहले जून के आखिरी हफ्ते में भी टेक्सास में इस तरह से गोलीबारी की दो घटनाओं को अंजाम दिया गया था। उस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे।

अमरीकी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डलास स्ट्रिप क्लब के बाहर एक 28 वर्षीय व्यक्ति को इरादतन गोली मार दी गई थी। क्लब के पास पार्किंग स्थल पर संदिग्ध ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी थी।