scriptमिस्र में ट्रेन पटरी से उतरी, दो डिब्बे पलटे, 60 घायल | Train accident in Egypt, 60 injured | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

मिस्र में ट्रेन पटरी से उतरी, दो डिब्बे पलटे, 60 घायल

मिस्र की राजधानी काहिरा के बाहरी भाग में आज कंक्रीट के ब्लाक से टकरा जाने से एक ट्रेन पटरी से उतर गई

जयपुरFeb 11, 2016 / 03:22 pm

Rakesh Mishra

train accident

train accident

काहिरा। मिस्र की राजधानी काहिरा के बाहरी भाग में आज कंक्रीट के ब्लाक से टकरा जाने से एक ट्रेन पटरी से उतर गयी, जिससे कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना गुरुवार सुबह हुई। ट्रेन के घायल यात्रियों को एम्बुलेन्स से अस्पताल पहुंचाया गया। मिस्र के स्वास्थ्य उपमंत्री गमाल अल गोहारी ने बताया कि दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई किन्तु 60 लोग घायल हो गए।

बता दें कि ट्रेन असवान से काहिरा आ रही थी इसी दौरान ट्रेन बेनी सुएफ में अल शेन्नवेया गांव के निकट पटरी से उतर गई और उसके दो डिब्बे पलट गए। चिकित्सकीय एवं सुरक्षा सूत्रों ने ये जानकारी देते हुए इस हादसे के बारे में बताया। दुर्घटनास्थल पर 40 से अधिक एंबुलेंस भेजी गईं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अभी तक किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है।

Home / world / Miscellenous World / मिस्र में ट्रेन पटरी से उतरी, दो डिब्बे पलटे, 60 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो