विश्‍व की अन्‍य खबरें

चीन को पीछे छोड़ 2027 तक सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा भारत

UN Population Report के मुताबिक 2050 तक भारत की जनसंख्या में 27.3 करोड़ वृद्धि का अनुमान
रिपोर्ट के मुताबिक 2027 तक चीन से आगे निकल जाएगा भारत

नई दिल्लीJul 11, 2019 / 11:24 am

Mohit Saxena

UN Report: जनसंख्या के मामले में भारत 2027 तक चीन को पीछे छोड़ देगा

नई दिल्ली। भारत में जनसंख्या आने वाले वर्षों में विस्फोटक स्थिति में पहुंच सकती है। जनसंख्या पर यूएन की रिपोर्ट ( UN India population Report ) के अनुसार भारत 2027 तक चीन को भी आबादी के मामले में पीछे छोड़ देगा। वहीं 2050 तक भारत की जनसंख्या में 27.3 करोड़ की वृद्धि होगी। इसके साथ ही भारत शताब्दी के अंत तक दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन सकता है। United Nations ( संयुक्त राष्ट्र ) ने कुछ आंकड़े पेश किए हैं। इसके आधार पर यह आकलन सामने आया हैं। मौजूद समय में भारत की जनसंख्या 133 करोड़ के आसपास है।

इंडोनेशिया: चलती बस में ड्राइवर और यात्री के बीच बहस, हादसे में 12 की मौत

दुनिया की आबादी दो अरब तक बढ़ सकती है

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग के जनसंख्या खंड द्वारा प्रकाशित ‘द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2019 : हाईलाइट्स’ ( world population prospects 2019 ) शीर्षक वाली अध्यन रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 30 सालों में दुनिया की आबादी दो अरब तक बढ़ सकती है। यह 2050 तक करीब 7.7 अरब से 9.7 अरब हो सकती है। इस जनसंख्या में अहम योगदान नौ देश का होगा। ये देश हैं भारत, नाइजीरिया ,पाकिस्तान, कांगो, इथोपिया, तंजानिया, इंडोनेशिया, मिस्र और अमरीका।

पाकिस्तान आर्मी व ISI की आलोचना करने वाले युवक की हत्या

भारत को आबादी पर नियंत्रण रखना होगा

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत जैसे देश को अपनी आबादी पर नियंत्रण रखना होगा। अगर वह अपने यहां पर किसी तरह का कदम नहीं उठाता है, तो उसके लिए इतनी बड़ी जनसंख्या को संभालना मुश्किल होगा। यहां पर रहने वालों लोगों के लिए संसाधनों में कमी आएगी। अध्ययन में कहा गया है कि दुनिया की आबादी मौजूदा सदी के अंत तक अपने शीर्ष पर पहुंच सकती है, जो लगभग 11 अरब के स्तर पर हो सकती है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

 

Home / world / Miscellenous World / चीन को पीछे छोड़ 2027 तक सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा भारत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.