जकार्ता। इंडोनेशिया ( Indonesia ) में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा ( road accident ) हो गया। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया है कि एक यात्री के साथ ड्राइवर की बहस हो गई, जिसके बाद ड्राइवर ने स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया और यह बड़ा हादसा हो गया।