scriptयूनेस्को विश्व विरासतः मुंबई समेत 19 नए स्थलों को मिली धरोहर सूची में जगह | UNESCO World Heritage: 19 New names listed including Mumbai | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

यूनेस्को विश्व विरासतः मुंबई समेत 19 नए स्थलों को मिली धरोहर सूची में जगह

कमिटी ने मुंबई की द विक्टोरियन और आर्ट डेको एनसेंबल को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया है। गौरतलब है कि द विक्टोरियन बिल्डिंग में बॉम्बे हाई कोर्ट और आर्ट डेको में द इरोस थिअटर स्थित हैं।

Jul 05, 2018 / 10:48 am

प्रीतीश गुप्ता

UNECO

यूनेस्को विश्व विरासतः 19 नए स्थलों को मिली धरोहर सूची में जगह, मुंबई को भी मिली जगह

मनामा। विश्व विरासत समिति की 42वीं बैठक बुधवार को बहरीन की राजधानी मनामा में समाप्त हो गई। इस बैठक में 19 नए स्थलों को विश्व धरोहर सूची में जगह दी गई। एक विदेशी समाचार एजेंसी के मुताबिक, यह बैठक 24 जून को शुरू हुई थी और इसमें 13 सांस्कृतिक स्थलों, तीन प्राकृतिक स्थलों और तीन मिले-जुले स्थलों को धरोहर सूची में जगह दी घई। समिति की अगली बैठक अजरबैजान की राजधानी बाकू में होगी। विश्व धरोहर सूची में अब 167 देशों के 1,092 स्थल शामिल हैं।
…ये हैं सूची में शामिल नई धरोहरें

– नॉमबर्ग कैथ्रेडल, जर्मनी
– थिमलिच ओहिंगा पुरातात्विक स्थल, केन्या
– प्राचीन शहर कलहाट, ओमान
– फानजिंगशान पहाड़, चीन
– चेन डेस पुएस, फ्रांस
– बर्फ और सागर के बीच मौजूद शिकारगाह ‘आसिविसुइट-निपिसैट’, डेनमार्क
– कल्चरल लैंडस्केप, अल-अहसा ओएसिस, सऊदी अरब
– पुरातत्व स्थल, हेडेबी और डेनेवीके, जर्मनी
– खलीफाट शहर, मदीना अज़हारा, स्पेन
– गोबेक्ली टेपे, तुर्की
– ईसाई साइट, नागासाकी, जापान
– 20 वीं शताब्दी का औद्योगिक शहर, आइवरिया, इटली
– बौद्ध पर्वत मठ, सांसा, कोरिया गणराज्य
– ससानिड पुरातात्विक लैंडस्केप, फार्स, ईरान
– विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको एनसेम्बल, मुंबई
– बारबर्टन माखोनजवा पर्वत, दक्षिण अफ्रीका
– किर्बिक्वेट नेशनल पार्क, कोलंबिया
– पाइमाच्योविन अकी, कनाडा
– तेहुआकेन वैली, मेसो-अमरीका के मूल आवास, मेक्सिको
– बिकिन रिवर वैली, रूस
बॉम्बे हाईकोर्ट वाली इमारत भी सूची में शामिल

कमिटी ने मुंबई की द विक्टोरियन और आर्ट डेको एनसेंबल को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया है। गौरतलब है कि द विक्टोरियन बिल्डिंग में बॉम्बे हाई कोर्ट और आर्ट डेको में द इरोस थिअटर स्थित हैं। भारत की इस उपलब्धि का खुलासा पहले ही हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर मुंबई के लोगों को बधाई भी दी थी। उन्होंने लिखा था कि यह मुंबई के इतिहास और उसकी विरासत के लिए एक बड़ी पहचान है। इससे पहले महाराष्ट्र से अजंता-एलोरा की गुफाएं और मुंबई की छत्रपति शिवाजी टर्मिनस को भी इस सूची में जगह मिल चुकी है।

Home / world / Miscellenous World / यूनेस्को विश्व विरासतः मुंबई समेत 19 नए स्थलों को मिली धरोहर सूची में जगह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो