scriptअमरीका और यूएई ने दी भारत को 72वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई | USA and UAE congratulate India on 72rd Independence Day | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

अमरीका और यूएई ने दी भारत को 72वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई

अमरीका और संयुक्त अरब अमीरात ने भारत को 72वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। इस अवसर पर दोनों देशों ने भारत की तारीफ की है।

नई दिल्लीAug 15, 2018 / 05:50 pm

mangal yadav

file pic

अमरीका और यूएई ने दी भारत को 72वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई

नई दिल्लीः भारत आज अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर दुनिया भर से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। अमरीकी ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ ने शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि भारत ने लोकतंत्र, विविधता और कानून का पालन कर दक्षिण एशिया के लिए मिशाल पेश की है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के लोगों ने अमरीका के विकास में भी सराहनीय योगदान दिया है।

ये भी पढ़ेंः भाजपा नेता आईपी सिंह ने जामा मस्जिद में घुसकर जबरन फहराया तिरंगा, जमकर की नारेबाजी

यूएई ने भी दी भारत को बधाई
उधर, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने भी भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष रामनाथ कोविंद को बधाई संदेश भेजा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शाह शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतौम और अबु धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के डिप्टी सुम्रीम कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भी कोविंद को बधाई संदेश भेजा है।

ये भी पढ़ेंः स्वतंत्रता दिवस: पाकिस्तान में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान के साथ पूरा हुआ समारोह

यूएई में रहते हैं 26 लाख प्रवासी भारतीय
संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) में लगभग 26 लाख प्रवासी भारतीयों का घर है, जो खाड़ी देश की आबादी का लगभग 30 प्रतिशत है। यहां पर रहने वाले प्रवासी भी स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाते हैं। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की इंटरनेशनल माइग्रेशन रिपोर्ट-2017 के मुताबिक विश्व में 25 करोड़ से अधिक प्रवासी रह रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा 1.7 करोड़ भारतीय हैं। इसमें से पचास लाख भारतीय खाड़ी देशों में रह रहे हैं। सर्वाधिक प्रवासियों की सूची में दूसरे स्थान पर मेक्सिको है। वर्ष 2000 के बाद से दुनिया में प्रवासियों की संख्या में 49 फीसदी का इजाफा हुआ है।

Home / world / Miscellenous World / अमरीका और यूएई ने दी भारत को 72वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो