विश्‍व की अन्‍य खबरें

अमरीका: उटाह प्रांत के एक घर में गोलीबारी की घटना, चार की मौत

गोलीबारी ( Firing In America ) की यह घटना शुक्रवार रात 10000 लोगों की आबादी वाले शहर ग्रांट्सविले में घटी
हमलावर ने पांच लोगों पर गोलियां चलाई गई थीं, जिसमें से चार की मौत हो गई

नई दिल्लीJan 18, 2020 / 08:57 pm

Anil Kumar

अमरीका के उटाह प्रांत में गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर)

वाशिंगटन। अमरीका ( America ) में बीते साल गोलीबारी ( Firing ) की घटना में कई हजार लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। अब इस साल भी गोलीबारी की घटना का सिलसिला जारी है। ताजा मामला अमरीका के उटाह राज्य ( Utah State ) से आया है। उटाह एक निजी आवास में गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात 10000 लोगों की आबादी वाले शहर ग्रांट्सविले में घटी।

अमरीका: गोलीबारी की घटना से दहला नेशविले, अफ्रीकी मूल के एक युवक की मौत

सॉल्ट लेक सिटी के समाचार पत्र डेसेरेट न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रांट्सविले के पुलिस अधिकारी रोंडा फील्ड्स ने पत्रकारों से कहा, ‘संदिग्ध हत्याकांड के मामले में रात को ही अधिकारियों को वहां आवास में भेजा गया। वास्तव में पांच लोगों पर गोलियां चलाई गई थीं, जिसमें से चार की मौत हो गई।’

संदिग्ध हमलावर पीड़ितों का रिश्तेदार: पुलिस

हालांकि फील्ड्स ने पांचवे व्यक्ति से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी, जो मामले का एकमात्र गवाह है। शहर की पुलिस ने पीड़ितों और संदिग्ध के नाम का भी खुलासा नहीं किया है, लेकिन उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि इससे बाकी लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।

इसी बीच ग्रांट्सविले के मेयर ब्रेंट मार्शल ने पीड़ितों और संदिग्ध को आपसी रिश्तेदार बताया है। बता दें कि इस साल के शुरुआत में ही गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस गोलीबारी की घटना में सात लोग घायल हो गए थे।

ऑरलैंडो नाइट क्लब: नए साल की पार्टी के दौरान गोलीबारी, दो लोगों की मौत

पुलिस ने बताया था कि फायरिंग की इस वारदात को वेस्ट वर्जीनिया के एक बार में अंजाम दिया गया, जहां पर लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए जमा हुए थे। गोलीबारी की यह घटना नया साल की शुरुआत होने के 90 मिनट बाद हुई थी।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Miscellenous World / अमरीका: उटाह प्रांत के एक घर में गोलीबारी की घटना, चार की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.