scriptविश्वभर में 24 घंटे में सामने आए छह लाख से अधिक संक्रमित मामले, WHO की चेतावनी | WHO warns over 6 lakh infected cases reported in 24 hours worldwide | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

विश्वभर में 24 घंटे में सामने आए छह लाख से अधिक संक्रमित मामले, WHO की चेतावनी

Highlights

अब तक 13.23 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना वायरस के कुल छह लाख 60 हजार 905 नए मरीज सामने आए हैं।

Nov 18, 2020 / 01:10 am

Mohit Saxena

coronavirus worldwide

दुनियाभर में छह लाख से अधिक संक्रमित मामले।

जिनेवा। भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ लड़ाई जारी है। दुनिया में अब तक 5.46 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

अब तक 13.23 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 3.80 करोड़ लोग ठीक हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि बीते 24 घंटे में दुनिया में कोरोना वायरस के कुल छह लाख 60 हजार 905 नए मरीज सामने आए हैं। एक हफ्ते में सामने आए कोरोना के मामलों में ये अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है।
Joe Biden ने ट्रंप के सत्ता हस्तांतरण में सहयोग न करने पर जताई चिंता

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण अमरीका में स्थिति गंभीर होती जा रही है। बीते दो हफ्ते में अमरीका में कोरोना के नए मामलों में 80 प्रतिशत तक का इजाफा हो सका है। शनिवार को अमरीका में 1,59,021 मामले सामने आ चुके हैं।
वहीं,अब तक 24 घंटे में नई मौतों की संख्या 1,210 रही। बीते एक सप्ताह में नए मरीजों का दैनिक औसत 1,45,712 रहा। यह दो सप्ताह पूर्व की तुलना में 80 प्रतिशत ज्यादा हो गया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) का कहना है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई अभी भी जारी है। इसे लंबा रास्ता तय करना है। उन्होंने चेतावनी दी है कि दुनिया को अगली महामारी के हमेशा तैयार रहना चाहिए।

Home / world / Miscellenous World / विश्वभर में 24 घंटे में सामने आए छह लाख से अधिक संक्रमित मामले, WHO की चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो