scriptये हैं 2015 में आए टॉप फ्री गेम्स, यूजर की स्किल्स भी बढ़ाते हैं | 2015 Best Free games for download in Android | Patrika News
ऐप वर्ल्ड

ये हैं 2015 में आए टॉप फ्री गेम्स, यूजर की स्किल्स भी बढ़ाते हैं

2015 में एंड्रॉइड पर सबसे ज्यादा इंस्टॉल किए गए ये फ्री गेम्स

Dec 27, 2015 / 03:42 pm

Anil Kumar

2015 best games

2015 best games

नई दिल्ली। इस साल एक से बढ़कर एक मोबाइल गेम लॉन्च हुए, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा और खेला। गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध इन गेम्स में कई तो बेहद लोकप्रिय हुए जिन्हें लोगों खूब डाउनलोड किया। यहां हम आपको बता रहे हैं 2015 में आए सबसे लोकप्रिय फ्री गेम्स के बारे में। आप भी इन्हें अपने एंड्रॉइन स्मार्टफोन में डाउनलोड कर खेलने का मजा ले सकते हैं-


स्टिक क्रिकेट 2
यदि आपको क्रिकेट पसंद है तो आपको इस गेम को जरूर आजमाना चाहिए। इस गेम में आप अपने आपको एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के रूप में देख सकते हैं। आपके स्टेटिस्टिक्स यहां सेव हो जाते हैं और उन्हें दुनिया में कहीं भी, कोई भी देख सकता है। यहां आप 90 लेवल खेलकर अपनी स्किल आजमा सकते हैं। यह गेम प्ले स्टोर पर स्टिक क्रिकेट 2 सर्च कर इंस्टॉल करें।

डब्ल्यूडब्ल्यूई इमोर्टल्स
इस गेम में डब्ल्यू डब्ल्यू ई सुपरस्टार्स को चुनकर उनकी फाइट को नया रूप दिया जा सकता है। यहां अपनी पसंद से मूव सैट किए जा सकते हैं। पावर इन्क्रीज की जा सकती है और कैरेक्टर्स को भी अपग्रेड किया जा सकता है। यह गेम 12 साल और उससे ऊपर के बच्चों के लिए फिट है, क्योंकि इसमें थोड़ी हिंसा भी है। आप इस गेम में ऑनलाइट बैटल्स का मजा भी ले सकते हैं। यह खास एप दस लाख से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुका है और इसे ज्यादातर लोगों ने रेटिंग के लिए फाइव स्टार्स दिए हैं। रेट करने वाले ज्यादातर लोगों का कहना है कि किशोर बच्चों के लिए यह गेम बेहतरीन है। एंड्रॉइड के लिए यह एप गूगल प्ले पर डब्ल्यूडब्ल्यूई इमोर्टल्स सर्च कर डाउनलोड किया जा सकता है और खेला जा सकता है।

जिगजैग कैचएप
यह एक साधारण गेम है, लेकिन काफी कमाल का है। इसमें आपको एक टेढ़ी-मेढ़ी डगर पर एक बॉल को गिरने से बचाना है। यह बॉल ग्रेविटी के हिसाब से मूव करती है और आपको मूव्ज का अंदाजा लगाते हुए उसे गिरने से बचाना होता है। यह गेम ऐसा है, जो एडिक्टिव है और बच्चों से लेकर बड़ो तक में समान रूप से लोकप्रिय है। इसमें जैसे-जैसे जेम्स कलेक्ट होते जाते हैं, आप उनसे नई बॉल्स को अनलॉक कर सकते हैं। इस गेम में और भी कई फीचर्स दिए गए हैं। यह एप एक करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुका है और इसे रेट करने वाले ज्यादातर लोगों ने इसे फाइव स्टार दिए हैं। यह फ्री एप गूगल प्ले स्टोर पर जिगजैग कैचएप सर्च कर इंस्टॉल किया जा सकता है। इसका साइज 21 एमबी है।

Home / Gadgets / Apps / ये हैं 2015 में आए टॉप फ्री गेम्स, यूजर की स्किल्स भी बढ़ाते हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो