दुनिया के सबसे ज़्यादा पॉपुलर सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म्स में से एक ट्विटर (Twitter) को बड़ी तादाद में लोग पसंद करते हैं। यह दुनियाभर में इस्तेमाल होने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है और काफी प्रभावी है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए एलन मस्क (Elon Musk) ने 27 अक्टूबर, 2022 को 44 बिलियन डॉलर्स खर्च करते हुए ट्विटर को खरीद लिया था। एलन ट्विटर के प्रभाव से अच्छी तरह वाकिफ हैं। एलन के ट्विटर का टेकओवर करने के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में कई बदलाव आने लगे।
एलन ने ट्विटर में कई चेंज लाने के बारे में पहले ही बता दिया था और अब ट्विटर पर समय-समय पर नए चेंज मिलते हैं। इनमें नए फीचर्स और पुराने फीचर्स में चेंज, दोनों ही शामिल हैं। हाल ही में एलन ने ट्विटर पर जल्द मिलने वाले एक नए चेंज के बारे में बताया। यह चेंज ट्विटर के एक मौजूदा फीचर में देखने को मिलेगा।