ब्रिटेन में शुरू किया फेसबुक न्यूज
फेसबुक न्यूज को ब्रिटेन में अब उपलब्ध करा दिया गया है, जिसमें नेशनल, लोकल, लाइफस्टाइल जैसे तमाम विषयों के सैकड़ों न्यूज होंगे। साल 2019 में अमरीका में लॉन्च हुए फेसबुक न्यूज को जल्द ही जर्मनी, फ्रांस, भारत और ब्राजील में उपलब्ध कराया जाएगा। फेसबुक न्यूज के साथ ब्रिटेन के लोग अपनी पसंद के हिसाब से तमाम शीर्ष समाचारों के बारे में जान सकेंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि फेसबुक न्यूज के लिए हम कई नए सहयोगियों की भी घोषणा कर रहे हैं, जिनमें चैनल 4 न्यूज, डेली मेल ग्रुप, डीसी थॉम्पसन, फाइनेंशियल टाइम्स, स्काय न्यूज और टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप शामिल है।