पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) इन दिनों अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर चर्चा में है। बता दें कि व्हाट्सएप ने नई पॉलिसी (WhatsApp New Policy) जारी की है, जिसको यूजर्स को एक्सेप्ट करना ही होगा, नहीं तो 8 फरवरी के बाद वे अपना व्हाट्सएप अकाउंट नहीं चला पाएंगे। बता दें कि इस पॉलिसी के तहत यूजर्स की व्हाट्सएप चैट से लेकर ट्रांजेक्शन तक पर फेसबुक की नजर रहेगी। साथ ही फेसबुक, व्हाट्सएप यूजर्स के डाटा को अपनी अन्य कंपनियों के साथ शेयर करेगा। ऐसे में व्हाट्सएप की इस नई पॉलिसी का विरोध हो रहा है। अब लोग व्हाट्सएप छोड़ दूसरे विकल्प तलाष रहे हैं।