यह भी पढ़ें- Twitter पर ब्लॉक हुए थर्ड पार्टी ऐप्स, यूज़र्स को हुई परेशानी
कहाँ मिलेगा यह प्लान?
ट्विटर ब्लू का सालाना प्लान फिलहाल सभी देशों में लॉन्च नहीं किया गया है। फिलहाल इसे सिर्फ अमरीका (United States of America), कनाडा (Canada), यूके (UK), जापान (Japan), ऑस्ट्रेलिया (Australia) और न्यूज़ीलैण्ड (New Zealand) में ही लॉन्च किया गया है। आगे जाकर इस सर्विस को दूसरे देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है।
क्या फायदे मिलेंगे?
ट्विटर ब्लू में यूज़र्स को कई फायदे मिलेंगे। इन फीचर्स में वैरिफिकेशन के बाद ब्लू चेकमार्क, आपके ट्वीट्स और रिप्लाईस को प्रायोरिटी, ट्वीट्स एडिट करने की सुविधा, 1080p क्वालिटी के लंबे वीडियो अपलोड करने की सुविधा, रीडर मोड, सर्च और मेंशन में प्रायोरिटी रैंकिंग, स्कैम, स्पैम, बॉट्स की कम विज़िबिलिटी और कम Ads शामिल हैं। समय के साथ इस सर्विस में दूसरे फीचर्स और अपग्रेड्स भी शामिल किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Twitter पर जल्द लॉन्च होंगे नए फीचर्स, Elon Musk ने दी जानकारी