ट्विटर (Twitter) दुनियाभर में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है। दुनियाभर में बड़ी तादाद में लोग ट्विटर यूज़र्स हैं। 27 अक्टूबर, 2022 को एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर का टेकओवर कर लिया था। एलन ने 44 बिलियन डॉलर्स में ट्विटर को खरीदा। इसके बाद से अब तक 3 महीने से भी कम समय में एलन ट्विटर प्लेटफॉर्म के साथ ही कंपनी में भी कई चेंज कर चुके हैं। इनमें से कुछ चेंज काफी विवादित रहे, तो कुछ चेंज काम के भी रहे। हाल ही में एलन ने ट्विटर में एक और चेंज किया है, जिसे कई यूज़र्स पसंद नहीं कर रहे हैं।