4,000 कैरेक्टर्स में ट्वीट्स करना होगा इस महीने से संभव..
एलन ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर अकॉउंट पर ट्वीट के ज़रिए जानकारी शेयर करते हुए बताया कि फरवरी के शुरुआती दिनों में ट्विटर पर ट्वीट कैरेक्टर की लिमिट बढ़ाई जाएगी। फिलहाल ट्विटर पर 280 कैरेक्टर्स में ट्वीट किया जा सकता है, जिसे फरवरी के शुरुआती दिनों में बढाकर 4,000 किया जाएगा। एलन ने ट्विटर को खरीदने के कुछ समय बाद ही ट्विटर पर कैरेक्टर लिमिट बढ़ाने का हिंट दे दिया था। अब उन्होंने इसकी पुष्टि भी कर दी है।
अन्य नए फीचर्स भी जल्द होंगे रोल आउट
एलन ने अपने ट्वीट में जल्द ही कुछ अन्य लॉन्च होने वाले फीचर्स के बारे में भी जानकारी दी। एलन ने बताया कि रिकमेंड ट्वीट्स और फॉलोड ट्वीट्स के बीच आसान राइट/लेफ्ट स्वाइप फीचर इसी हफ्ते लॉन्च होगा। एलन ने इसे एक बड़े यूज़र इंटरफेस ओवरहॉल का पहला पार्ट बताया। साथ ही एलन ने यह भी जानकारी दी कि ट्वीट्स पर बुकमार्क बटन की डिटेल्स एक हफ्ते बाद रोल आउट होगी।