कंपनी ने आगे कहा कि आने वाले महीनों में व्हाट्सऐप लाखों फोन्स पर काम करना बंद कर देगा। पुराने डिवाइसों के लिए कंपनी ने सपोर्ट जारी नहीं करने का फैसला किया है। फेसबुक ने कहा कि एक फरवरी, 2020 से आईओएस 8 या उससे अधिक पुराने किसी भी आईफोन पर व्हाट्सऐप सपोर्ट नहीं करेगा। इसके साथ ही एंड्रॉयड के 2.3.7 संस्करण वाले या इससे अधिक पुराने डिवाइस पर यह काम नहीं करेगा।