25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LG W10 और W30 की आज भारत में पहली फ्लैश सेल, जानिए कीमत व ऑफर्स

LG W10 और W30 की आज भारत में सेल जियो की तरफ से मिलेगा 4,950 रुपये का कैशबैक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 3 Jul 2019, 10:46 AM IST

LG W10

LG W10 और W30 की आज भारत में पहली फ्लैश सेल, जानिए कीमत व ऑफर्स

नई दिल्ली:lg w10 और W30 की आज भारत में पहली फ्लैश सेल आयोजित की गयी है। ग्राहक अमेजन इंडिया ( Amazon ) से हैंडसेट को खरीद सकते हैं। LG W10 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये रखी गयी है और lg w30 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गयी है। LG W10 ट्यूलिप पर्पल और स्मोकी ग्रीन कलर में उतारा गया है। वहीं LG W30 को थंडर ब्लू, प्लेटिनम ग्रे और ऑरोरा ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन पर लॉन्चिंग ऑफर भी दिया गया है। इसके तहत रिलायंस जियो की तरफ से 4,950 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

LG W10 स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 6.19 इंच का एचडी प्लस फुल विजन डिस्प्ले दिया गया है और आस्पेक्ट रेशियो 18.9:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और हैंडसेट एंड्रॉयड पाई पर काम करता है। इसमें डुअल सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं। 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है और फोन का पूरा वजन 164 ग्राम है।

यह भी पढ़ें- 7 अगस्त को Samsung Galaxy Note 10 होगा लॉन्च, कीमत हुई लीक

LG W30

इस हैंडसेट में .26 इंच के एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल है और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता है। इसके भी स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 13 मेगापिक्सल, दूसरा 12 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गयी है और फोन का पूरा वजन 172 ग्राम है।

LG W30 Pro

इस फोन की कीमत और सेल को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।वहीं LG W10, W30 और W30 Pro में कनेक्टिविटी के लिए 4G Volte, डुअल-बैंड wifi, ब्लूटूथ 4.2, GPS/ A-GPS, माइक्रो-USB और 3.5MM हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिया गया है।