मीडिया रिपोर्ट की माने तो, इसकी शिकायत मिलने के बाद कंपनी ने यह बात स्वीकार कर ली है और सैमसंग से प्रभावित यूज़र्स से उनके कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करने के लिए कहा है। यह फोटो सैमसंग के स्टॉक टेक्स्ट मैसेजिंग ऐप पर भेजे गए हैं। सैमसंग मोबाइल के इस समस्या को लेकर कुछ यूज़र्स का कहना है कि हाल में हुए T-Mobile अपडेट के कारण ऐसा हो रहा है। इस अपडेट में एडवांस्ड टेक्सटिंग फीचर, लाइक रीड रिसीट और इंडीकेटर जैसे फीचर हैं। हालांकि, T-Mobile का कहना है कि यह T-Mobile के कारण नहीं हो रहा।