वोडाफोन के इस प्लान में ग्राहकों को 12 महीने के लिए फ्री वोडाफोन प्ले मिलेगा, जिस पर वे अनलिमिटेड लाइव टीवी, नई फिल्में और टीवी शो देख सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान के तहत बिना किसी अतिरिक्त कीमत के अमेजन प्राइम का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही यहां यूजर्स प्राइम वीडियो पर अनलिमिटेड बॉलीवुड, हॉलीवुड, भारतीय क्षेत्रीय फिल्मों और टीवी शोज का लुत्फ उठा सकते हैं। ग्राहक प्राइम म्युजिक के साथ कई भाषाओं में हजारों गानों को ऑफलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, रेड इंटरनेशनल, रेड इंटरनेशनल प्लस, रेड सिग्नेचर और रेड सिग्नेचर प्लस प्लान चुनने वाले ग्राहकों को 12 महीनों के लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।