10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों के लिए चमत्कार है ये डिवाइस, अब घर बैठे कर पाएंगे खेतों की सिंचाई

किसानों की सहूलियत के लिए 17 साल के ईशान मल्होेत्रा ने प्लूटो नाम के इस डिवाइस को तैयार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 3 Jul 2018, 12:14 PM IST

tube pump

किसानों के लिए चमत्कार है ये डिवाइस, अब घर बैठे कर पाएंगे खेतों की सिंचाई

नई दिल्ली: अगर हम आप से कहें कि मोबाइल के जरिए खेतों में पानी पहुंचाया जा सकता है तो आप यकीन नहीं कर पाएंगे। लेकिन यह बात बिलकुल सही है। बता दें, दिल्ली के रहने वाले एक छात्र ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है जिसके जरिए किसान बड़ी असानी से घर बैठे खेतों की सिंचाई कर सकेंगे। दरअसल, किसानों की सहूलियत के लिए 17 साल के ईशान मल्होेत्रा ने प्लूटो नाम के इस डिवाइस को तैयार किया है। इस डिवाइस को अपने स्मार्टफोन के जरिए कोई भी व्यक्ति दुनिया के किसी भी कोने से ऑपरेट कर सकता है।

क्या है प्लूटो?

बिजली के मीटर की तरह दिखने वालेे इस डिवाइस का नाम प्लूटो है। इस डिवाइस को मोटर पंप से कनेक्ट किया जाता है और फिर इसे मोबाइल से कनेक्ट करना होता है जिसके बाद इसे दुनिया के किसी भी क्षेत्र से कोई भी व्यक्ति मोबाइल के जरिए ऑन-ऑफ कर सकता है। वहीं, इस डिवाइस की सबसे ख़ास बात यह है कि इसे चलाने के लिए स्मार्टफोन का होेना जरूरी नहीं है। प्लूटो को किसी भी साधारण फोन या लैंडलाइन फोन से कनेक्ट किया जा सकता है।

कैसे काम करता है प्लूटो?

इस डिवाइस को मोटर पंप और फोन से कनेक्ट करना होता है। इस डिवाइस को एक तार के जरिए मोटर पंप से जोड़ना होता है जिसके बाद इस डिवाइस पर लिखे गए नंबर पर अपने फोन से कॉल करना होता है। बता दें प्लूटो में सिम कार्ड लगा होता है जो आपके फोन कॉल से कनेक्ट होता है। इस डिवाइस को कॉल करने पर यह मात्र दो रिंग पर ही फोन उठा लेता है। डिवाइस के फोन उठाने के बाद चार डिजिट का नंबर दबा कर काट देना होता है और फोन कट होते ही डिवाइस चालु हो जाता है। वहीं, इस डिवाइस को बंद करने के लिए वापस कॉल करना होता है और चार नंबर का डिजिट दबाने के बाद काट देना होता है जिसके बाद यह डिवाइस बंद हो जाता है। डिवाइस के बंद होते ही आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज भी आता है कि आपका मोटर पंप बंद हो गया है।